Russia-Ukraine War: अभी-अभी यूक्रेन पर रूस का जोरदार पलटवार, राजधानी कीव पर भयानक मिसाइल हमला

Russia-Ukraine War Video: पिछले सात माह से जारी रूस-यूक्रेन जंग अब तेज हो गई है। यूक्रेन के मुकाबले कहीं अधिक ताकतवर माने जाने वाला रूस जंग के मैदान में कई मोर्चों पर पिछड़ने लगा था।

Update: 2022-10-10 08:40 GMT

यूक्रेन पर रूस का जोरदार पलटवार, राजधानी कीव पर तेज किए मिसाइल हमले

Russia Missile Attack on Ukraine: पिछले सात माह से जारी रूस-यूक्रेन जंग अब तेज हो गई है। यूक्रेन के मुकाबले कहीं अधिक ताकतवर माने जाने वाला रूस जंग के मैदान में कई मोर्चों पर पिछड़ने लगा था। ऐसे में यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर रूस ने जंग के मैदान में अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस लाने की कोशिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीव पर लगातार रूसी मिसाइल बरस रहे हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज तहस-नहस हो गया है। यह ब्रिज नीपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।

इन हमलों को रूस के पलटवार के तौर पर भी देखा जा रह है। क्योंकि शनिवार को यूक्रेन ने रूस को क्रिमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज को तबाह कर दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस ब्रिज को रूस के क्रिमिया पर कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। लिहाजा यूक्रेनी हमले में इसका ध्वस्त होना रूस के लिए एक बड़ा झटका था। 

माना जा रहा है कि इसी का बदला लेने के लिए पुतिन ने सीधा कीव पर चढ़ाई के आदेश दे दिए हैं।

यूक्रेन का हथियार डालने से इनकार

रूस के जोरदार हमले के बावजूद यूक्रेन ने पीछे हटने से मना कर दिया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर धमाके का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह जंग का 229वां दिन है। 229वें दिन पर रूस हमें पूरी तरह समाप्त करके धरती से हमारा पूरा नामोनिशान मिटा देना चाहता है। झपोरोजिया में अपने घरों में सो रहे लोगों को खत्म कर देना चाहता है। कीव और निप्रो में काम पर जा रहे लोगों को मार देना चाहता है।

बता दें कि राजधानी कीव पर सुबह से लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं। पूरे शहर में केवल धमाके की गूंज और एंबुलेंस और फायरब्रिगेड की गाड़ी के सायरन सुनाई दे रहे हैं। इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो रहे हैं। पार्क में रॉकेट हमले के बाद बड़े – बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। सड़कों पर गाड़ियां जल रही हैं। रूस ने ऐसे हमले में जंग के शुरूआती दिनों में किए थे। 

Tags:    

Similar News