Russia-Ukraine Crisis: युद्ध के चलते AIRBNB ने रूस-बेलारूस में की सेवाएं सस्पेंड, FB-Google-twitter की भी सेवाएं बंद

Russia-Ukraine Conflicts: अमेरिकी कम्पनी ने AIRBNB के साथ FB, Google और twitter ने भी रूस में की सेवाएं बंद।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  aman
Update:2022-03-04 12:42 IST

airbnb service suspended in russia

Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को देखते हुए कई पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध जारी रखे हैं। ऐसे में ऑनलाइन (Online) माध्यम से पर्यटन, हवाई उड़ान और भोजन सम्बंधी अन्य सुविधाएं प्रदान करने वाली एक निजी अमेरिकी कंपनी AIRBNB ने रूस और बेलारूस में अपनी सेवाओं का संचालन निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ, फेसबुक सहित कई अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट की सेवाएं भी रूस में निलंबित कर दी गई हैं। रूस के लोगों की शिकायत सामने आ रही है कि वो इन सोशल मीडिया वेबसाइट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले जारी हैं। रूस पर लगाम कसने को लेकर अमेरिकी सरकार सहित अब कई अमेरिकी कंपनियां भी मैदान में उतर आई हैं। बीते दिनों गूगल द्वारा रूस पर कुछ प्रतिबंध लागू करने के बाद अब दिग्गज अमेरिकी यात्रा कंपनी AIRBNB ने रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस में अपनी सेवाओं को फ़िलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। अपने इस निर्णय के माध्यम से अमेरिकी कंपनी ने रूस के खिलाफ अपना विरोध ज़ाहिर किया है। इस बारे में जानकारी AIRBNB के सीईओ ब्रायन चेस्की ने ट्वीटर के माध्यम से दी। ब्रायन चेस्की ने अपने ट्वीट में लिखा कि-"Airbnb रूस और बेलारूस में अपने सभी परिचालन को निलंबित कर रहा है।"

दूसरी तरफ, फेसबुक सहित कई दिग्गज सोशल मीडिया वेबसाइट ने भी रूस में अपनी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ बीते दिनों में गूगल ने भी कार्यवाही करते हुए यूट्यूब से कुछ रूसी समाचार चैनलों को हटा दिया था। ट्वीटर भी रूस में अपनी सेवाओं पर रोक लगाने को लेकर विचार कर रहा है।

आपको बता दें कि अमेरिका ने रूस के समक्ष एक शर्त रखी है, जिसके तहत यदि रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी युद्ध को खत्म करने का ऐलान कर दिया जाता है तो अमेरिका रूस पर लगे सभी प्रतिबंधों को समाप्त कर देगा।

Tags:    

Similar News