Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की जबर्दस्त बरसात, युद्ध अब अगले लेवल पर पहुंचा

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में अचानक तेजी आ गई है। रूस ने दबाव बढ़ाते हुए यूक्रेन की राजधानी समेत कई शहरों पर 9 मार्च को मिसाइलों के दर्जनों ताबड़तोड़ हमले किये हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2023-03-10 04:56 GMT

Russia-Ukraine War (Social Media)

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में अचानक तेजी आ गई है। रूस ने दबाव बढ़ाते हुए यूक्रेन की राजधानी समेत कई शहरों पर 9 मार्च को मिसाइलों के दर्जनों ताबड़तोड़ हमले किये हैं। एक ही दिन में ये सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। रूस ने यूक्रेन भर में कीव, ल्वीव और अन्य प्रमुख शहरों पर बमबारी की है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि कुल 81 मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेनी बुनियादी ढांचे पर "बड़े पैमाने पर हमले" में किया गया था, जिसमें छह किंजल बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं, जो कीव की वायु रक्षा को चकमा देने की क्षमता रखती थीं।

किंजल मिसाइल का इस्तेमाल

यूक्रेन के वायु सेना कमान के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा कि हमला वास्तव में बड़े पैमाने पर है और पहली बार इस तरह की विभिन्न प्रकार की मिसाइलों का उपयोग किया गया है। इस बार छह किंजल के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यह एक ऐसा हमला है जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि अब तक, हमारे पास इन हथियारों का मुकाबला करने की कोई क्षमता नहीं है। किंजल्स के साथ-साथ रूसी सेना द्वारा छह एक्स -22 एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइलों का भी किया गया था।

कठिन रात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक फेसबुक संदेश में कहा - "यह एक कठिन रात रही है। दुश्मन ने फिर से यूक्रेनियन को डराने की कोशिश में 81 मिसाइल दागे। कब्जा करने वाले केवल नागरिकों को आतंकित कर सकते हैं। वे इतना ही कर सकते हैं। लेकिन यह उनकी मदद नहीं करेगा। उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए वे जिम्मेदारी से नहीं बच सकेंगे।उन्होंने पूरे यूक्रेन में 10 क्षेत्रों के बारे में बताया जहां हवाई हमले हुए थे। इनमें निप्रो, ओडेसा, खार्किव और ज़ापोरिज़्ज़िया शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हमलों ने "महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों" को प्रभावित किया है।

हाइपरसोनिक मिसाइल

रूस ने पिछले साल अपने आक्रमण के पहले हफ्तों में कुछ मौकों पर परमाणु-सक्षम किंजल मिसाइल का इस्तेमाल किया था, जिसे उसने हाइपरसोनिक हथियार के रूप में वर्णित किया है। ये शक्तिशाली हथियार, जिसे मार गिराने की क्षमता यूक्रेन के पास नहीं है, शायद ही कभी देश के आसमान पर देखा गया हो। क्षेत्रीय अधिकारियों की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात भर हुए हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि कीव में हवाई हमले की चेतावनी गुरुवार रात लगभग 7 घंटे तक चली और निवारक उपाय के रूप में बिजली कटौती लागू की गई। यूक्रेन में कई बुनियादी सुविधाएं और अन्य इमारतें प्रभावित हुईं। अभी कुल हताहतों की निश्चित संख्या पता नहीं चली है।

Tags:    

Similar News