Russia Ukraine War: रूस का बड़ा हमला, यहाँ 200 से अधिक लोगों ने ले रखा था शरण

रूस ने मारियूपोल शहर के एक थिएटर में बमबारी की। इस बमबारी में हजारों लोगों के घायल होने की खबर है।

Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-03-18 16:28 GMT

रूस-यूक्रेन युद्ध (फोटो साभार- ट्विटर) 

Russia Ukraine War: यूक्रेन में जंग के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के नागरिक ठीकानों पर बमबारी जारी है। रूस की इस बमबारी के कारण बड़ी संख्या में असैन्य आबादी या तो मारे जा रहे हैं या गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल है। इस बीच रूस ने एक और बड़े हमले को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, रूसी सीमा के करीब वाले यूक्रेनी शहर मारियूपोल के एक थिएटर पर रूस ने बमबारी की है। दरअसल इस थिएटर में मारियूपोल के आम नागरिक शहर में भारी गोलीबारी औऱ बमबारी से बचने के लिए यहां शरण लिए हुए थे।

हमले को लेकर बोले जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि रूस के भयानक हमले में थिएटर तबाह हो चुका है। थिएटर में फंसे 130 लोगों को अबतक सुरक्षित निकाला जा चुका है। हालांकि अब भी वहां 100 से अधिर लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास जारी है। दरअसल जेलेंस्की लगातार रूस पर यूक्रेन की असैन्य आबादी को निशाने बनाने का आरोप लगा रहे हैं। उनके इस आरोप को पश्चिम और अमेरिका से भी समर्थन मिल रहा है।

रूस और यूक्रेन युद्ध की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बता दिया है। उन्होंने यूक्रेन में हो रहे वॉर क्राइम के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को जिम्मेदार ठहराया। उधर यूक्रेन में दिन प्रतिदिन लोगों की मरने की संख्या बढती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक आंकड़े के मुताबिक 17 मार्च तक कम से कम 816 नागरिक मारे गए हैं और 1,333 घायल हुए हैं।

दरअसल रूस का आरोप है कि नागरिक ठीकानों के आड़ में यूक्रेन के चरमपंथी छिपे हुए हैं औऱ रूसी सेना के खिलाफ कार्रवाईयों को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए उनपर हमला जायज है। रूस ने हमेशा वॉर क्राइम के आरोपों को खारिज करते हुए इसे वेस्ट का प्रोपैगेंडा करार दिया है। वहीं दूसरी तरफ रूस के खिलाफ अंतराष्ट्रीय बिरादरी द्वारा कार्रवाई जारी है। बुल्गारिया ने यूक्रेन पर हमले के विरोध में 10 रूसी राजनयिकों को अपने देश से बाहर निकाल दिया है।

Tags:    

Similar News