यूक्रेन में फिर बिछी लाशें: रूस ने रात में किया मिसाइल अटैक, बिल्डिंग में बच्चों समेत कई लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की ओडेसा ओब्लास्ट में एक इमारत में निशाना बनाते हुए हमला किया। इस रूसी हमले में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-01 03:19 GMT

यूक्रेन में रूसी हमला (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War: बीते कई महीनों से रूस यूक्रेन के प्रति अपने अड़ियलपने से बाज नहीं आ रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। ऐसे में इस दफे रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की ओडेसा ओब्लास्ट में एक इमारत (building in Odessa Oblast) में निशाना बनाते हुए हमला किया। इस रूसी हमले(Russia Attack) में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 लोगों बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। कहा जा रहा कि घायलों का अभी बढ़ सकता है।

यूक्रेन की ओडेसा ओब्लास्ट में हुए हमले पर ओडेसा ओब्लास्ट के गवर्नर सेरही ब्रैचुक ने हमले(Russia Attack) के बारे बताया कि रूसी मिसाइल ने 9 मंजिला ऊंची इमारत को निशाना बनाया है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक मिसाइल बिल्होरोड-डिनिस्ट्रोवस्की में दागी गई है।

रात ढाई बजे हुआ हमला

इस रूसी हमले (Russia Attack) के बारे में यूक्रेन की मीडिया के अनुसार, रूस द्वारा ये हमला रात लगभग ढाई बजे हुआ है। जिससे अचानक से एक मिसाइल हाईराइज बिल्डिंग से जा टकराई। इस हमले के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। जिससे हमले के अलावा भगदड़ मचने से कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

बताया जा रहा कि इस मिसाइल हमले में तीन बच्चों समेत 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। लेकिन अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

वहीं इससे पहले 27 जून को रूस ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर पर धावा बोला था। तब रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर में एक शॉपिंग सेंटर में उस समय हमला किया था, जब वहां पर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ थी। इस रूसी हमले(Russia Attack) में मॉल के अंदर-बाहर समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

Tags:    

Similar News