सिख लड़की अगवा: जबरन कराया धर्म परिवर्तन, देश में अल्पसंख्यकों पर खतरा

पाकिस्तान में शुक्रवार को एक और सिख लड़की अगवा कर ली गई। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पहले धर्म परिवर्तन कर लिया और उसके बाद एक स्थानीय लड़के से निकाह कर लिया।

Update: 2020-09-20 09:56 GMT
नये कानून के तहत अब हिमाचल में जबरन धर्मांतरण, प्रलोभन या झांसा देकर करवाया गया तो उसे धर्मांतरण संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कम होने का नाम ही ले रहा है। खबर है कि पाकिस्तान में शुक्रवार को एक और सिख लड़की अगवा कर ली गई। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बाद में धर्म परिवर्तन कर लिया और उसके बाद एक स्थानीय लड़के से निकाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक लड़की का नाम और परिवार की जानकारी सामने नहीं आई है।

काम से निकली थी लड़की, की गई अगवा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 22 वर्षीय एक सिख लड़की घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। इसके बाद वो लापता हो गई। पूरी घटना हासन अब्दाल क्षेत्र की है, जो देश की राजधानी इस्लामाबाद से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर है। मामले में DSP राजा फैयाज उल हसन ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की के पिता ने इस बारे में लिखित शिकायत दी थी। हम लड़की की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चली ताबड़तोड़ गोलियां: सरेआम हुई मां-बेटी पर फायरिंग, हत्या से हिला UP

परिवार को मैसेज कर दी धर्म परिवर्तन और निकाह की सूचना

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने घटना के बाद अपने परिवार को एक व्हॉट्सएप मैसेज किया था। जिसमें उसने कहा कि वो अपनीन मर्जी से इस्लाम कबूल कर चुकी है। साथ ही उसने परिजनों को निकाह के बारे में भी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है, ताकि मामले में लड़की का बयान दर्ज किया जा सके। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अमीर सिंह ने घटना की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें: विवादित महेश भट्ट: इन अभिनेत्रियों से रहा नाता, बेटी संग भी हुये थे जमकर ट्रोल

पीड़ित परिजनों ने मांगी मदद

सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अमीर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार गुरुद्वारा पुंजा साहिब के करीब रहता था। लड़की के पिता और चाचा ने पंजाब प्रांत के एक मंत्री से मुलाकात कर उनसे मदद मांगी है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल ननकाना में गुरुद्वारा तंबू साहिब के मुख्य ग्रंथी की बेटी का भी अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उसने दबाव में आकर इस्लाम कबूल कर लिया और फिर एक मुस्लिम लड़के से निकाह कर लिया था।

यह भी पढ़ें: स्कूलों पर बड़ा ऐलान: छात्र कर लें तैयारी, करना होगा इन निर्देशों का पालन

सालाना एक हजार से ज्यादा लड़कियों के साथ होता है ऐसा

बता दें कि पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम लड़कियों का जबरन अपहरण कर उनका धर्म परिवर्तन करने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। धर्म परिवर्तन के बाद उनकी जबरदस्ती किसी मुसलमान से शादी करवा दी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सालाना एक हजार से ज्यादा लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उनसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया जाता है। लड़कियों के साथ बलात्कार और फिर उनकी जबरन शादी कर दी जाती है। इनमें ज्यादातर हिंदू और ईसाई लड़कियां ही होती हैं, जिनकी उम्र अमूमन 12 से 28 साल के बीच होती है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में रासलीला: 200 लड़कियों से संबंध रखने वाला डायरेक्टर, लगे ये बड़े आरोप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News