Taliban Ka Naya Farman: नहीं होगी अफीम की खेती, अफगानी वाहन-हथियार लौटाएं, लड़कियों की पढ़ाई पर रोक!

Taliban Ka Naya Farman: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान से विदेश सेनाओं का वापस लौटना लगातार जारी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-08-30 13:49 IST

तालिबानी नेता मुल्ला बरादर (फोटो: सोशल मीडिया)

Taliban Ka Naya Farman: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान से विदेश सेनाओं का वापस लौटना लगातार जारी है। इसके बीच अफगानितस्तान में तालिबान अपनी सरकार बनाने की ओर रूख कर चुका है। तालिबान अपनी सरकार बनाने के बाद कई बदलाव लाने जा रहा है। और लोगों को इसके बारे में जानकारी देना शुरू कर रहा है। तालिबान ने बेहद अहम बदलाव करते हुए अफगानिस्तान में अफीम की खेती पर रोक लगा दी है।

तालिबान के लोगों ने अफगानिस्तान के गांवों में जाकर आदेश दिए हैं कि अब से वह अफीम की खेती नहीं करेंगे। क्योंकि अफीम की खेती करने पर बैन लगाया जा रहा है। वॉल स्ट्रीट जनरल की खबर के मुताबित, कंधार और आसपास के इलाके में सबसे ज्यादा अफीम की खती की जाती रही है। लेकिन अब यहां अफीम की खेती करने पर रोक लगा दी गई है।

तालिबान के आदेश का असर अफगानिस्तान में दिखना शुरू

तालिबान ने इस आदेश का असर अफगानिस्तान के गांवों में दिखना भी शुरू हो गया है। जिसके बाद अफगानिस्तान के बाजारों में अफीम के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। लोगों को लगता है कि आगे अफीम का भविष्य आगे कोई निश्चित नहीं है। बता दें कि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करेक इसका जिक्र किया था। तालिबान के राज में ड्रक्स को इजाजत नहीं मिलेगी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (फोटो:सोशल मीडिया)

तालिबान ने अफगान नागरिकों को सरकारी संपत्ति वापस करने का आदेश दिया 

तालिबान ने यही नहीं अफगान नागरिकों के लिए यह फरमान भी जारी किया कि कि वे सरकारी संपत्ति, वाहन,हाथियार और गोला बारूद वापस करें। जियो न्यूज़ चैनल के मुताबित तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर यह निर्देश जारी किए हैं।

मुजाहिद ने ट्वीट कर लिखा कि इस्लामी अमीरात की सुरक्षा घोषणा, काबुल शहर के वे सभी लोग जिनके पास वाहन हाथियार गोला बारूद या अन्य सरकारी संपत्ति हैं। उन्हें 1 हफ्ते के लिए अमीरात के अफसरों को सौंपने का आदेश सुनाया है।

वहीं यह भी ट्वीट कर आगे कहा जो भी इन आदेशों का पालन नहीं करेगा उसके विरूध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों से कार्यालयों में लौटने और काम शुरू करने का आह्वान किया है।

तालिबान ने कहा महिलाओं की शिक्षा पर पुरुष लगाएं बैन

इसके साथ ही तालिबान ने ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबित महिला अधिकार अपराधियों के न्याय प्रभावी बना हुआ है। महिलाओं के लिए कानून सुरक्षा निष्प्राभावी होती चली जा रही है।

तालिबानियों ने अफगान महिलाओं और लड़कियों को कहा कि पुरुष उनको शिक्षा न दिलाए। उनकी शिक्षा ग्रहण करने से रोके। किसी भी शिक्षण संस्थान में लड़कियों के जाने पर पुरुष रोक लगाए।

तालिबान ने काबुल हिंसा के लिए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को जिम्मेदार बताया 

तालिबान ने काबुल में हो रही हिंसा के लिए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को जिम्मेदार बताया है। तालिबान ने कहा है कि अशरफ गनी जो कुछ भी अपने साथ लेकर गए हैं उन्हें वो सब अफगानिस्तान को लौटाना होगा। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने 15 अगस्त को काबुल के कब्जे के बाद हुई हिंसा के लिए सीधे तौर पर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को जिम्मेदार बताया है।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के अचानक सरकार छोड़कर गलती की है। उन्होंने कहा तालिबान काबुल में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की उम्मीद कर रहे थे। लड़ाके काबुल गेट पर इंतजार कर रहे थे। लेकिन अशरफ गनी अचानक भाग खड़े हुए। उन्होंने सरकार छोड़ने की गलती की और इसी के परिणाम स्वरूप लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।  

Tags:    

Similar News