Turkey Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 10 लाख लोगों के पास खाने को नहीं

Turkey Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं चारों और तुर्किए और सीरिया में चीख पुकार मची हुई है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-11 09:00 GMT

Turkey Syria Earthquake (Photo: social media) 

Turkey Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को आया शक्तिशाली भूकंप अब त्रासदी में बदल चुका है। जिसे कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं चारों और तुर्किए और सीरिया में चीख पुकार मची हुई है। तुर्किए और सीरिया में अब तक मृतकों की संख्या 25 हजार के पार चली गई है। लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है जिनकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। साथ ही हजारों इमारतों के ढह जाने से तुर्किए और सीरिया में तकरीबन 10 लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं है।

मौलाना महमूद मदनी ने मोदी का जताया आभार

तुर्किए की मदद के लिए मौलाना महमूद मदनी ने मोदी सरकार का जताया आभार है। बता दें कि तुर्की में आए भीषण भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है जिसमें भारत एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। भारत ने तुर्की में ऑपरेशन दोस्त के तहत 6 विमानों से राहत सामग्री, 30 बिस्तरों वाला मोबाइल अस्पताल, मेडिकल सामग्री सहित सभी जरूरी सामान पहुंचाए हैं। 

घरों के अंदर जाने से डर रहे लोग 

तुर्किए में अब तक 20,213, और सीरिया में 4467 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है जगह कम पड़ रही है, सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिे सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं। तुर्किए और सीरिया दोनों ही जगहों पर ठंड ने ठंड ने भी लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।


लगातार पांचवां दिन है, जब लोगों को खून जमा देने वाली ठंड में भी अपनी कारों में सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनके घर तबाह हो गये हैं। जो लोग भूकंप से बच भी गये हैं वो घरों के अंदर जाने से डर रहे हैं। हजारों लोग इस भीषण सर्दी में बेघर हो गये हैं। 

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका 

बता दें कि तुर्किए और सीरिया में 24 साल बाद सबसे घातक भूकंप आया है। इससे पहले 1999 में उत्तर-पश्चिम तुर्किए में भूकंप से तबाही हुई थी, जिसमें 17,000 लोग मारे गए थे। जिसके बाद 2023 के भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसमें घायलों और मरने वालों की संख्या हजारों में है।


अभी बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका है। इसके अलावा बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।   

Tags:    

Similar News