आ रहा सबसे भयानक तूफान: मचेगी भीषण तबाही, अलर्ट पर है सेना

खतरनाक तूफान का नाम गोनी ( Goni) है। यह 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार को फिलपींस पहुंच सकता है। विशेषज्ञों ने 265 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

Update: 2020-10-31 13:18 GMT
खतरनाक तूफान का नाम गोनी ( Goni) है। यह 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार को फिलपींस पहुंच सकता है। लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया है।

लखनऊ: फिलीपींस में तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब देश में एक और खतरनाक तूफान आने वाला है। यह इस साल का दुनिया का सबसे भयानक तूफान माना जा रहा है। तूफान के खतरे को देखते अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को मुख्य लुजोन द्वीप के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों को घर छोड़ने का निर्देश दिया है।

इस खतरनाक तूफान का नाम गोनी ( Goni) है। यह 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार को फिलपींस पहुंच सकता है। विशेषज्ञों ने 265 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। यह 2013 में आये हाईयान तूफान की तरह ही तबाही मचा सकता है।

2013 में आया था भयानक तूफान

इससे पहले फिलीपींस में 2013 में हाईयान तूफान आया था जिसने देश में भारी तबाही मचाई था। हाईयान को अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जाता है। हाईयान तूफाने की वजह फिलीपींस में 6000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें...विकास दुबे को अरेस्ट कराने वाले महाकाल मंदिर के दो कर्मचारी अब भागे-भागे फिर रहे

एक स्थानीय आपदा अधिकारी ग्रेमिल नाज का कहना है कि इस शक्तिशाली तूफान को मजाक में न लें। कैमरीन सर और कैमरीन नोर्टे प्रांतों में तटीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। एल्बे की प्रांतीय सरकार ने जोखिम वाले क्षेत्रों में लोगों को अपने अपने घरों को छोड़ने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ भक्तों को तोहफाः अब मिलेगा स्वच्छ गरम पेयजल, मंदिर परिसर में लगीं मशीनें

तूफान मोलेव से 22 लोगों की मौत

बीते सप्ताह फिलीपींस में मोलेव तूफान आया था। इस तूफान के कारण 22 लोगों की मौत हो गई। राजधानी मनीला के दक्षिण प्रांतों में डूबने की वजह से अधिकतर लोगों की मौत हो गई। राजधानी मनीला के दक्षिण प्रांत गोनी तूफाने के रास्ते में हैं। यह इस साल देश का 18 वां उष्णकटिबंधीय तूफान है।

ये भी पढ़ें...चीन पर बड़ा खुलासा: गुपगुप दी कोरोना वैक्सीन, मुंह खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी

प्रशांत महासागर से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर तूफान बढ़ रहा है। इस तूफान के कारण राजधानी और 14 प्रातों में तेज बारिश होने की संभावना है। तूफान गोनी की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना के कारण अधिकारियों को लोगों से घर खाली करवाने में दिक्कतें आ रही है। स्थानीय अधिकारियों ने बंदरगाह संचालन पर रोक लगा दिया है और मछुआरों को भी समुद्र में जाने मना किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News