UAE ने रचा इतिहास, जापान से लॉन्च किया मिशन मंगल, ऐसा करने वाला पहला अरब देश

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए सोमवार का दिन बेहद ही खास है। क्योंकि उसने आज के दिन ऐसा बड़ा काम किया है। जिसके लिए उसका नाम भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

Update: 2020-07-20 04:42 GMT

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए सोमवार का दिन बेहद ही खास है। क्योंकि उसने आज के दिन ऐसा बड़ा काम किया है। जिसके लिए उसका नाम भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

दरअसल संयुक्त अरब अमीरात ने आज सुबह मिशन मंगल लॉन्च किया। इसे जापान से लॉन्च किया गया।

मंगल ग्रह पर यान भेजने वाला UAE पहला अरब देश है। इस मंगलयान को 'अल-अमल' अथवा 'होप' नाम दिया गया है।

पहला मिशन मंगल लॉन्च करने जा रहा ये देश, इस दिन होगा लॉन्च

जापान से किया गया लांच

इसे जापान के H-2A रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। बताया जा रहा है कि यह मिशन लाल ग्रह का डेटा कलेक्ट कर अगले साल सितंबर में पृथ्वी पर लौटेगा।

फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचेगा, जब UAE अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।

इस मंगलयान में ऊपरी वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए तीन उपकरण लगाए गए हैं।

UAE के अधिकारियों ने कहा कि वह पहली बार अलग-अलग मौसमों के दौरान मंगल ग्रह के वायुमंडल का पूरा दृश्य मुहैया कराएगा।

‘मंगल मिशन 2020’ की दिशा में चीन को मिली ये बड़ी सफलता…

पृथ्वी की कक्षा में नौ कार्यशील उपग्रह

UAE के पास पहले से ही पृथ्वी की कक्षा में नौ कार्यशील उपग्रह हैं।

आने वाले वर्षों में उनकी 8 उपग्रह और लॉन्च करने की योजना है। इससे पहले इसे बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था

लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। खराब मौसम की वजह से एक बार पहले भी इसकी लॉन्चिंग टल चुकी थी।

UAE के मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर के डायरेक्टर युसूफ हमद अलशाईबानी ने जापान में मिशन के लॉन्च होने के बाद कहा कि यह महत्वपूर्ण मिशन UAE के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज इसकी लॉन्चिंग पूरी तरह से सफल रही। लॉन्च के करीब एक घंटे बाद लोगों को यान की स्थिति को लाइव दिखाया गया।

दुबई में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा से भी इस लॉन्च का काउंटडाउन किया गया।

फिल्म मिशन मंगल का टीजर रिलीज: एक देश, एक सपना, एक इतिहास

Tags:    

Similar News