Ukraine–Russian Tension: तनाव कम करने को लेकर आगे आया यूक्रेन, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने युद्धविराम का किया आह्वान

Ukrain–Russian Tension: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्की ने तनाव कम करने के लिए शुरूआती पहल करते हुए देश के पूर्वी हिस्से में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। इस इलाके में यूक्रेनी सेना और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच संघर्ष में वृद्धि दर्ज की गई थी।

Written By :  Krishna Chaudhary
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-20 17:34 GMT

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की। (Social Media) 

Ukraine – Russian Tension: यूक्रेन (Ukrain – Russian Tension) के बीच जारी तनाव के बीच तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है। रूस के साथ युद्ध के अंदेशे में जी रहे यूक्रेन ने शांति के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने तनाव कम करने के लिए शुरूआती पहल करते हुए देश के पूर्वी हिस्से में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। ये वहीं हिस्सा जहां हाल के दिनों में यूक्रेनी सेना औऱ रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच संघर्ष में वृध्दि दर्ज की गई थी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को दिया बातचीत का न्यौता

राष्ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने उनसे नाराज चल रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को बैठक के करके मामले का हल करने का प्रस्ताव दिया है। इस दौरान रूस के प्रति नरम रवैया अपनाते हुए उन पश्चिमी देशों की आलोचना भी कि जो यूक्रेन के बहाने रूस से अपनी दुश्मनी निकालना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि पश्चिमी ताकतों को रूस के प्रति तुष्टीकरण की अपनी नीति छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण की चिंताए बढ़ रही है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्विट करते हुए कहा कि कल की बातचीत को जारी रखते हुए, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों को वर्तमान सुरक्षा स्थिति और नई उत्तेजक गोलाबारी के बारे में सूचित किया। हम शांति प्रक्रिया को तेज करने के पक्ष में हैं। हम टीसीजी को तत्काल बुलाने और मौन की व्यवस्था को तत्काल लागू करने का समर्थन करते हैं।

बतातें चलें कि शनिवार को यूक्रेन के दो सैनिक रूस समर्थित अलगाववादियों की गोलीबारी में मारे गए थे। इसके अलावा चार सैनिक घायल भी हुए थे। यूक्रेन लगातार रूस समर्थित अलगाववादियों पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहा है। यूक्रेन ने अलगाववादियों द्वारा अबतक संघर्ष विराम के उल्लंघन करने के 70 मामले दर्ज किए हैं। वहीं रूस समर्थित अलगाववादी यूक्रेन पर उकसावे की कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News