यूएस: फ्लोरिडा में रनवे से फिसलकर नदी में जा गिरा विमान, 136 यात्री सवार

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान के नदी में गिरने का खबर है। बताया जा रहा है कि बोइंग 737 विमान फ्लोरिडा नदी में गिर गया है। विमान में 136 लोग मौजूद थे। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Update: 2019-05-04 04:05 GMT

नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान के नदी में गिरने का खबर है। बताया जा रहा है कि बोइंग 737 विमान फ्लोरिडा नदी में गिर गया है। विमान में 136 लोग मौजूद थे। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका में 136 यात्रियों को लेकर लैंड कर रहा एक बोइंग 737 यात्री प्लेन रनवे पर फिसलकर नदी में चला गया। घटना फ्लोरिडा की है। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जैक्सनविले के नेवल एयर स्टेशन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। फ्लाइट क्यूबा से लौट रही थी।



लैंड करने के बाद प्लेन रनवे के आखिर में स्थित नदी में फिसलकर चला गया। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुई। जैक्सनविले के मेयर ने टि्वटर पर बताया कि फ्लाइट पर मौजूद सभी जिंदा हैं। हालांकि, राहतकर्मी पानी में फैल रहे जेट फ्यूल को रोकने में लगे रहे। पुलिस के मुताबिक, प्लेन पानी में नहीं डूबा।

यह घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि बोइंग 737 कमर्शियल विमान है।

Tags:    

Similar News