राष्ट्रपति ट्रंप ने जाते-जाते चीन को दी चेतावनी, बताया- भारत को किन देशों से है खतरा

ट्रंप सरकार ने चीन को उसकी हरकतों के लिए चेतावनी भी दी। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के दोस्त भारत को चीन और रूस से सर्तक रहने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक ट्वीट में कहा 'ब्रिक्स याद है?

Update:2021-01-20 08:58 IST
डोनाल्ड ट्रंप का अपने समर्थकों के साथ कितना ज्यादा लगाव था। इस बात को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में भी ट्रंप उन्हें याद करना नहीं भूले।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकाल के आखिरी कुछ दिनों में अपनी सरकार की छवि सुधारने की कोशिश की। ट्रंप ने अपने प्रशासन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन की सिर्फ शुरुआत है। एक फेयरवेल वीडियो में ट्रंप ने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई दी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस हफ्ते हमें नई सरकार मिलेगी। हम प्रार्थना करते हैं अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में इसे सफलता मिले। ट्रंप ने अपने वीडियो में कहा कि हम अपनी शुभकामनाएं देते हैं और हम यह भी चाहते हैं कि उन्हें भाग्य का साथ मिले। ट्रंप ने अफने पूर भाषण में बाइडेन का नाम नहीं लिया। उन्होंने नई सरकार के लिए 'अगला प्रशासन' शब्द प्रयोग किया। ट्रंप ने 6 जनवरी को 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुई हिंसा की निंदा की।

ट्रंप सरकार ने चीन को दी चेतावनी

इस अलावा ट्रंप सरकार ने चीन को उसकी हरकतों के लिए चेतावनी भी दी। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के दोस्त भारत को चीन और रूस से सर्तक रहने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक ट्वीट में कहा 'ब्रिक्स याद है? ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और नरेंद्र मोदी को शुक्रिया।

ये भी पढ़ें...बिडेन का शपथ ग्रहण समारोहः देखें मेहमानों की लिस्ट, ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

उन्होंने कहा कि बी और आई दोनों जानते हैं कि सी और आर उनके लोगों के लिए ख़तरा हैं। ब्रिक्स (BRICS) ब्राज़ील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ़्रीका का संगठन है। पॉम्पियो ने बी ब्राज़ील और आई इंडिया को यह बातें कहीं। उन्होंने सी (चीन) और आर (रूस) पर कहा कि दोनों देश ब्राजील और भारत के लिए खतरा हैं।

ये भी पढ़ें...नमाज पर इकट्ठा भीड़: हमले से कांपा अफगानिस्तान, रेडियो स्टेशन बना निशाना

दरअसल, पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन में तनाव चरम पर है। हाल ही रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने ऐसा बयान दिया था जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव को हवा दी थी। सर्गेइ लवरोव ने क्वैड गुट पर सख्त टिप्पणी की और कहा कि भारत को चीन के खिलाफ पश्चिमी देशों की 'लगातार, आक्रामक और छलपूर्ण' नीति में एक मोहरा करार दिया था।

ये भी पढ़ें...चीन-WHO का काला सच: लाखों मौत की वजह आई सामने, रुक सकती थी ये तबाही

चीन में जनसंहार जारी

पॉम्पियो ने कहा कि मैं मानता हूं कि चीन का यह जनसंहार अब भी जारी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार सुनियोजित तरीक़े से वीगरों को बर्बाद कर रही है। पॉम्पियो ने चीन के उत्तरी-पश्चिमी शिंजियांग में वीगरों पर हो रही कार्रवाई को यह कड़ी टिप्पणी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News