बड़ा हादसा: यूएस नेवी का विमान वर्जीनिया के पास क्रैश, 2 मिले 1 लापता

अमेरिकी नौसेना का विमान क्रैश हो गया है। यूएस नेवी का ये विमान वर्जीनिया के Chincoteague के नजदीक क्रैश हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-31 02:35 GMT

यूएस सेना का विमान क्रैश (फोटो-सोशल मीडिया)

New Delhi: बड़ी खबर आ रही है।अमेरिकी नौसेना का विमान क्रैश हो गया है। यूएस नेवी का ये विमान वर्जीनिया के Chincoteague के नजदीक क्रैश हुआ है।इस दर्दनाक हादसे में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 1 लापता हो गया, जबकि 2 बचा लिए गए हैं। फिलहाल रेसक्यू जारी है।

इससे पहले नार्वे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्ध अभ्यास के दौरान बड़ी विमान दुर्घटना हुई थी। इस विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी। इस बारे में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने जानकारी देते हुए बताया था कि शुक्रवार देर रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गई। ये अमेरिकी सैनिक नाटो के एक संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।


Tags:    

Similar News