वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने गुइदो के शीर्ष सहायक को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

गृह मंत्री नेस्टर रेवेरल ने गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ 49 वर्षीय रॉबर्टो मरेरो पर ‘‘आतंकवादी गुट’’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस गुट पर कोलंबिया और मध्य अमेरिकी सैनिकों की मदद से सरकार पर हमला करने का आरोप लगाया।

Update: 2019-03-22 10:40 GMT

काराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिका की अवहेलना करते हुए बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता जुआन गुइदो के शीर्ष सहायक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि अमेरिका संकट से जूझ रहे देश में गुइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देता है।

ये भी देखें:होली के दिन शहर का हाल, कहीं तेल खत्म, कहीं नालों में बहा रंग, तो ए.टी.एम. में कैश ही नही

गृह मंत्री नेस्टर रेवेरल ने गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ 49 वर्षीय रॉबर्टो मरेरो पर ‘‘आतंकवादी गुट’’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस गुट पर कोलंबिया और मध्य अमेरिकी सैनिकों की मदद से सरकार पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मरेरो के घर पर छापे में हथियार और विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि मरेरो के 34 वर्षीय अंगरक्षक लुईस पेज को भी गिरफ्तार किया गया है और उस पर भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं। इनके सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है।

ये भी देखें:इंडोनेशिया ने बोइंग 737 मैक्स 8 के 49 विमानों का ऑर्डर किया रद्द

बाद में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वह आतंकवादी समूहों से लड़ने के लिए उन्हें जेल में डालने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा हो गई।

(भाषा)

Tags:    

Similar News