भगोड़े माल्या के बोल बचन- SBI करदाताओं का पैसा बर्बाद कर रहा

भगोड़े विजय माल्या ने एसबीआई पर करदाताओं का पैसा ब्रिटेन में मुकदमे पर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। माल्या ने ट्विटर पर लिखा, एसबीआई की अगुवाई वाला सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का समूह गलत तरीके से ब्रिटेन की अदालतों में उसके पीछे पड़ा है।

Update: 2019-04-19 13:16 GMT

लंदन : भगोड़े विजय माल्या ने एसबीआई पर करदाताओं का पैसा ब्रिटेन में मुकदमे पर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। माल्या ने ट्विटर पर लिखा, एसबीआई की अगुवाई वाला सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का समूह गलत तरीके से ब्रिटेन की अदालतों में उसके पीछे पड़ा है।

यह भी पढ़ें…….प्रणव के बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में भाजपा ने उतारा माफूजा खातनू को



माल्या ने ट्विटर किया, ब्रिटेन में एसबीआई के वकील भारतीय करदाताओं के पैसे पर मेरे खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत में पूरी वसूली की जा चुकी है। पीएम द्वारा स्वयं इसकी पुष्टि की गयी है।

यह भी पढ़ें……कांग्रेस ने देश को परिवारवाद और जातिवाद दिया: बीजेपी



उसने लिखा , ‘‘एसबीआई के वकील ब्रिटेन में भारतीय करदाताओं के पैसों के दम पर अपना नाम चमकाने में लगे हैं। एसबीआई को इसका उत्तर देना चाहिए।’’

यह भी पढ़ें……मंडी, हिमाचल प्रदेश से वीरभद्र सिंह-पंडित सुखराम की खानदानी लड़ाई



Tags:    

Similar News