ईसा मसीह के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया ऐसा डूडल, इस तरह कहा-'मेरी क्रिसमस हैप्पी हॉलीडेज'

Update: 2018-12-25 03:58 GMT

जयपुर:दुनिया में हर साल 25 दिसंबर क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी सर्च इंजन गूगलने एक खास डूडल बनाकर इस दिन को याद किया है। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो आपको 'हैपी हॉलीडेज' नजर आएगा। वहीं इस पर करसर ले जाने पर हैप्पी हॉलीडे लिखा मिलेगा। डूडल में दो कुर्सियों पर सैंटा क्लोज को बैठाया गया है और एल अक्षर की जगह क्रिसमस ट्री लगाया गया है।सेंटा के हाथ में गिफ्ट है तो वहीं दूसरे सेंटा के पैरों के पास एक गिफ्ट बॉक्स रखा हुआ है।

25 दिसंबर को बड़ा दिन यानि क्रिसमस डे भी मना जाता है। कहते हैं कि इस दिन ईसा मसीह के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं और एक दूसरे को गिफ्ट बांट कर ये त्यौहार मनाया जाता है।विश्व के कई देशों में इस दिन एक सार्वजनिक अवकाश भी होता है। बता दें कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था, जिन्होंने ईसाई धर्म की स्थापना की। इसलिए इस दिन को पूरी दुनिया में क्रिसमस-डे के नाम से जाना जाता है।

क्रिसमस के पूर्व संध्या सजा नवाबों का शहर

Tags:    

Similar News