World Liver Day: शरीर का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण अंग है लिवर, जानिए विश्व लिवर दिवस का महत्व और थीम

World Liver Day: लिवर की बीमारी के प्रति जागरुक करने के लिए और सादा भोजन के सेवन के लिए विश्व लिवर दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

Update:2023-04-19 13:23 IST
विश्व लिवर दिवस 2023 (फ़ोटो: सोशल मीडिया)

World Liver Day 2023: शरीर के दूसरे सबसे बड़े अंग के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। मस्तिष्क के बाद शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और जटिल अंग लिवर है। यह दुनिया भर में लिवर की बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व लिवर दिवस का महत्त्व

विश्व लिवर दिवस को मनाने का महत्त्व लिवर संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण लिवर की बीमारी है। तली-भुनी और फैटी भोजन से परहेज कर सादा भोजन खाकर अपने लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

विश्व लिवर दिवस 2023 की थीम

विश्व लिवर दिवस 2023 के लिए ‘सतर्क रहें। नियमित लिवर चेकअप करवाएं। फैटी लिवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है’ थीम का चयन किया गया है।

हेपेटाइटिस लिवर की सूजन से होने वाली बीमारी

हेपेटाइटिस लिवर की सूजन से होने वाली एक आम बीमारी है और पूरे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वाइरस के आधार पर हेपटाइटिस पाँच प्रकार के होते हैं ए,बी, सी, डी, ई। इसी सिलसिले में प्रत्येक वर्ष अलग से विश्व हेपेटाइटिस दिवस भी मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हेपटाइटिस के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाना है।

लिवर की महत्वत्ता

लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखना काफी आवश्यक है क्योंकि यह पाचन तंत्र में एक अहम भूमिका निभाता है और इसके स्वस्थ रहने से पूरे शरीर स्वस्थ रहेगा। सादा भोजन और कुछ टिप्स की मदद से लिवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है।

  • फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए वजन पर नियंत्रण रखें।
  • प्रतिदिन मिनट लगभग 30 मिनट योगा अवश्य करें।
  • सिगरेट, शराब आदि के सेवन से बचें।
  • तनाव हमारे शरीर पर एक नकारात्मक प्रभाव डालता है इसलिए कोशिश करे कि तनाव मुक्त रहें।
  • हाई कैलोरी और हाई शंकर वाने भोजन से बचे।
  • डब्बा बंद खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन करें।
  • खूब सारा पानी पिएं और हायड्रेटड रहे।

लिवर की शुद्धता के लिए प्रयास

इन भोजनों करे सेवन लिवर सदैव स्वस्थ रहेगा-

  • हरी पत्तेदार सब्ज़ी, लहसुन, अदरक, सेब और अखरोट का नियमित सेवन करें।
  • नींबू के रस तथा हरी चाय का उपयोग करें।
  • भोजन में हल्दी का उपयोग अधिक करें।
  • अपने आहार में सब कुछ शामिल करें जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स आदि
  • रेशे वाले ताजे फल, मिश्रित अनाज युक्त रोटियां, चावल और सभी तरह के अनाजों का उपयोग करें।
  • किसी भी दवा का सेवन करने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।
  • खराब लिवर के कारण व्यक्ति को हेपेटाइटिस एयर हेपेटाइटिस भी की बिमारी के लक्षण हो सकते हैं। इन दोनों बीमारियों के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।

सरकारी प्रयास

  • भारत सरकार लिवर की बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा दे रही है क्योंकि आयुर्वेदिक पद्धति लिवर के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतिपादन करती है। इस पद्धति में व्यायाम, स्वस्थ आहार और तनाव कम करने के उपाय शामिल करे जाते है।
  • सरकार लोगों को लिवर दान हेतु प्रोत्साहित कर रही है।
  • भारत के सार्वजनिक एवं निजी अस्पतालों में लिवर प्रत्यारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं।

Tags:    

Similar News