वाह भई वाह! ये आम नहीं जन्नत है, ऐसा ही बोलेंगे आप दुनिया का सबसे महंगा आम खाकर, लाखों में इसके दाम

World’s most expensive mango: दुनिया के सबसे महंगे आम कहां मिलते हैं। साथ ही इन आमों में ऐसी क्या ख्सायित होती है कि वो इतने महंगे होते हैं। यहां जानें...

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-24 07:56 GMT

दुनिया का सबसे महंगा आम (फोटो-सोशल मीडिया)

World's most expensive Mango: गर्मियों के मौसम में आने वाले एक से बढ़कर एक किस्म के आमों का लोग लुफ्त उठाते हैं। पूरा साल इंतजार करने के बाद आम का स्वाद मिलते ही मन तृप्त हो जाता है। ऐसे में आम की कुछ नस्ल के आम बारिश के पहले आने हैं जबकि कुछ आम बारिश शुरू होने के बाद आते हैं। आमों की सबसे ज्यादा नस्लें भारत में मिलती हैं, तो भारत को आमों (mangoes of India) का देश भी कह सकते हैं।

भारत में आमों की इतनी ज्यादा प्रजातियां मिलती हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे लेकिन स्वाद चखते-चखते नहीं थकेंगे। हर नस्ल के आम के स्वाद का कुछ अलग ही मजा है। अच्छा क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे (World's most expensive mango) आम कहां मिलते हैं। साथ ही इन आमों में ऐसी क्या ख्सायित होती है कि वो इतने महंगे होते हैं। हम आपको बताते हैं-

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम
World's most expensive Mango

दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम मियाजाकी (Miyazaki mangoes) है। ये आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी में पाए जाते हैं। लेकिन ये दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ-कुछ हिस्सों में भी मिल जाते हैं।

इस तरह के आम को 'सूर्य का अंडा' कहते हैं। इन आमों का रंग बैंगनी होता है। अब इनके स्वाद की बात करें तो एक बार खाने के बाद ये आम पूरी जिंदगी याद रहते हैं। लेकिन परेशानी ये यही है कि ये आम तो मिले पहले। क्योंकि ये आम इतनी आसानी से किसी को नहीं मिलते हैं।

इन आमों के बारे में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले एक शख्स ने अपने बाग में इस आम का पेड़ लगाया था। जिसे जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार और उनकी पत्नी रानी परिहार ने पाल-पोषा और बड़ा किया। ये आम इतना बेशकीमती है कि इसकी सुरक्षा के लिए उन्होंने इस साल 4 गार्ड और खतरनाक कुत्तों को आम की निगरानी के लिए रखा हुआ है।

जीं हां ये सब इसलिए कि इंटरनेशनल मार्केट में इस आम के दाम 2.70 लाख रुपये प्रति किलो हैं। साथ ही ये आम भारत में बहुत दुर्लभता से मिलते हैं। बीते साल का किस्सा है कि जब संकल्प के बाग से चोरों ने इस आम को चुरा लिया था। इसके बाद लोग 1 आम के 20 हजार रुपये तक देने को तैयार रहते हैं, लेकिन संकल्प अब वो आम नहीं बेचते है, बल्कि अपने बाग में नई फसल उगाने में लगे रहते हैं।

इस नस्ल के आमों में सिर्फ आम का वजन लगभग 350 ग्राम होता है। ये आम भी गर्मियों के सीजन में अप्रैल से अगस्त माह के बीच उगते हैं। फायदे की बात ये है कि इन आमों को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है क्योंकि इन आमों में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन, और फॉलिक एसिड पाया है। जोकि आंखों की रोशनी बढ़ने के लिए बहुत सहायक होते हैं।

Tags:    

Similar News