World's Last Road: इस देश की सड़क से खत्म होती है दुनिया, यहां जाना मौत के मुंह में कदम रखने जैसा

World's Last Road: आखिरी सड़क का नाम E-69 है। इस सड़क को दुनिया का सबसे अंतिम छोर (duniya ki aakhiri sadak) माना गया है।

Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-28 11:19 GMT

दुनिया की आखिरी सड़क (फोटो-सोशल मीडिया)

World's Last Road: बचपन के दिनों में अक्सर बच्चों के दिमाग में कई तरह की बातें आती हैं, ये कैसे होता है, क्यों होता है इस तरह के कई सारे सवाल जिनका जवाब दे पाना बड़ों के बस की भी बात नहीं होती है। ऐसा ही एक सवाल कई बार मन में आता है कि इस दुनिया का सबसे आखिरी छोर या आखिरी किनार कोना कहां पर है? कोई ऐसी रोड या रास्ता होगा जहां पर ये दुनिया खत्म होती होगी। तो हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं।

जीं हां हम आपको दुनिया की एक ऐसी सड़क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको इस दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है। मतलब कि इस सड़क या रास्ते के आगे दुनिया खत्म हो जाती है।

दुनिया की आखिरी सड़क

इस आखिरी सड़क का नाम E-69 है। इस सड़क को दुनिया का सबसे अंतिम छोर (duniya ki aakhiri sadak) माना गया है। यह आखिरी सड़क नॉर्वे में पड़ती है। इसके बारे में ये कहा जाता है कि इस देश में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है।

जानकारी देते हुए बता दें, पृथ्वी का सबसे सुदूर बिंदु उत्तरी ध्रुव (North Pole) है। यहीं पर पृथ्वी की धुरी (Axis of Earth) घूमती है। यहां नॉर्वे (Norway) देश पड़ता है। और यहीं से आगे जाने वाली सड़क को ही दुनिया की सबसे आखिरी सड़क या आखिरी छोर कहा जाता है। क्योंकि इस सड़क के आगे अन्य कोई दूसरी सड़क नहीं है। इसके आगे बर्फ और समुद्र है।

आखिरी सड़क E-69 की लंबाई 14 किलोमीटर है। इस सड़क पर अकेले पैदल चलना या अकेले गाड़ी चलाना बिल्कुल बैन है। क्योंकि इस सड़क पर कई किलोमीटर तक बर्फ की मोटी चादर बिछी रहती है, जिससे लगभग हर समय यहां पर एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।

ये उत्तरी ध्रुव के पास है। जिसकी वजह से सर्दियों के मौसम में सिर्फ रात ही होती है। कभी कदार 6 महीनें में सूरज दिख गया तो दिख गया। सर्दियों में यहां का तापमान -43 ड्रिग्री तक जाता है। यहां पर बहुत कम ही लोग सरवाइव कर पाते हैं।



Tags:    

Similar News