76 दिन बाद लॉकडाउन से पूरी तरह आजाद हुआ वुहान, लाखों लोग आज छोड़ रहे शहर

चीन के वुहान शहर से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 76 दिन बाद लॉकडाउन हटने पर आज अचानक से भारी भीड़ सड़कों की तरफ भागती हुई नजर आई। यातायात सामान्य दिखा। इस बीच लाखों लोग आज वुहान शहर को छोड़कर जा रहे हैं।

Update: 2020-04-08 06:26 GMT

बीजिंग: चीन के वुहान शहर से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 76 दिन बाद लॉकडाउन हटने पर आज अचानक से भारी भीड़ सड़कों की तरफ भागती हुई नजर आई। यातायात सामान्य दिखा। इस बीच लाखों लोग आज वुहान शहर को छोड़कर जा रहे हैं।

ये सभी लोग हाईस्पीड ट्रेन, फ्लाइट या बस से चीन के अन्य राज्यों की ओर निकल रहे हैं। क्योंकि पिछले 76 दिनों से ये लोग वुहान शहर में फंसे थे।

ये भी पढ़ें...कोरोना वायरस: चीन ने जीत ली बड़ी जंग, पहली बार हुआ ऐसा

बता दे कि कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से शहर की 11 मिलियन आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था।

वुहान कोरोना का केंद्र रहा है और इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

 

ट्रंप ने WHO पर लगाया चीन से मिलीभगत का आरोप, दे दी ये बड़ी चेतावनी

जश्न मनाकर लॉक डाउन हटने का किया गया स्वागत

76 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वुहान के लोगों को घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान केवल जरूरी कामो के लिए ही बाहर जान की अनुमति थी। शहर की सीमाओ को सील कर दिया गया था।

लॉकडाउन की समाप्ति पर वुहान शहर में यांग्त्जी नदी के किनारे जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान एनिमेटेड इमेजेस की मदद से स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के मरीजों की तस्वीरें उकेरी गईं। साथ ही वुहान को एक हीरोइक सिटी के तौर पर दर्शाया गया।

 

Tags:    

Similar News