×

आज दिनभर की बड़ी खबरें, 15 मजदूरों की मौत से गैस सिलेंडर महंगा होने तक

भारत में टूलकिट मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस केस में बेंगलूरू की पर्यावरण कार्यकर्ता 22 वर्षीय दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। अब ये मसला बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Feb 2021 1:16 PM GMT
आज दिनभर की बड़ी खबरें, 15 मजदूरों की मौत से गैस सिलेंडर महंगा होने तक
X
हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

नई दिल्ली: हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरे रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की उन खबरों पर।

भारत में टूलकिट मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस केस में बेंगलूरू की पर्यावरण कार्यकर्ता 22 वर्षीय दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। अब ये मसला बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस अब दिशा रवि के साथियों की तलाश में है।

टूलकिट पर बड़ा खुलासा: ऐसे तैयार की गई साजिश, जानिए क्या था पूरा प्लान

दिल्ली वालों को एकबार फिर महंगाई का झटका लगा है। आज से किचन का बजट बढ़ने जा रहा है। दरअसल, 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर (रसोई गैस) की कीमत राजधानी दिल्ली में 50 रुपये बढ़ा दी गई है। ये नई कीमत आज सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद लागू होगी। इसके साथ ही कीमत में इजाफा होने के बाद अब दिल्‍ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रुपये अदा करने होंगे।

LPG Gas Cylinder Price: महंगाई का झटका, 50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलिंडर

15 मजदूरों की मौत

महाराष्‍ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सोमवार सुबह हुए इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई है। इतनी मौतों के बाद चारों तरफ हाहाकार मच गया है। प्रदेश के जलगांव जिले के यावल तालुका में वाहन पलटने की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, जलगांव के यावल के पास पपीते से लदा हुआ एक ट्रक पलट गया है जिसकी वजह से हादसा हुआ है।

भीषण हादसे से मचा कोहराम: सड़क पर बिछ गईं लाशें ही लाशें, मौके पर पुलिस मौजूद

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक्टिव हो गई हैं। इसी क्रम में आज वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत में पहुंची और महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यहां कृषि कानूनों पर भी प्रियंका ने अपनी बात रखी।

प्रियंका का मोदी पर निशाना: कानूनों से केवल इनका भला, किसानों का उड़ा मजाक

जीत के करीब भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। भारत को 195 रनों की लीड मिली। आर अश्विन के शतक और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। भारत ने इंग्लैंड के सामने 482 रनों का लक्ष्य रखा है।

Ind vs Eng 2nd Test Day 3: इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य, पटेल ने सिबली को किया LBW

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story