×

हरियाणा विधानसभा चुनाव: गुरुग्राम में इस योगगुरू ने बोला- वोट फॉर बीजेपी

बाबा रामदेव ने कहा कि स्थाई सरकार की बड़ी भूमिका होती है, उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी और अमित शाह ने 370 हटाकर जो उदाहरण दिया राजनितिक हिम्मत देश की एकता अंखड़ता एक देश एक कानून एक झंडा, एक एजेंडा, एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो काम किया, इससे पता लगता है

Harsh Pandey
Published on: 26 Aug 2023 6:35 AM (Updated on: 26 Aug 2023 6:36 AM)
हरियाणा विधानसभा चुनाव: गुरुग्राम में इस योगगुरू ने बोला- वोट फॉर बीजेपी
X

गुरुग्राम: 21अक्टूबर को देश के बड़े 2 राज्य (महाराष्ट्र और हरियाणा) में विधानसभा चुनाव होना है, 21अक्टूबर को जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि को चुनेगी। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियां जनता के मध्य वोट लेने के लिए प्रचार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

इसी क्रम में आज बाबा रामदेव ने गुरुग्राम में खुलकर बीजेपी के लिए वोट मांगने पहुंच गए, बाबा रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, हरियाणा- महाराष्ट् में महारथी उतरे हुए है।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

इसके साथ ही हमने पिछले 15 सालों से मतदान के लिए अभियान चलाया है, उन्होंने कहा कि एक -एक वोट की बड़ी कीमत है, इसी से विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तय होते हैं।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

इस दौरान बाबा रामदेव ने लोगों से अपील किया कि वे चुनाव में वोट देने के लिए जरूर घर से निकलें, उन्होंने कहा कि वे संन्यासी होते हए वोट देने जाते हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि स्थाई सरकार की बड़ी भूमिका होती है, उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी और अमित शाह ने 370 हटाकर जो उदाहरण दिया राजनितिक हिम्मत देश की एकता अंखड़ता एक देश एक कानून एक झंडा, एक एजेंडा, एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो काम किया, इससे पता लगता है मोदी जी अमित जी देश में स्थिर सरकार दे सकते हैं।

राम मंदिर पर भी दिया बयान...

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर का मुद्दा करीब है, मुस्लिम भाई समेत सारी दुनिया जानती है कि वहां राम पैदा हुए हैं। राम मंदिर बनाने के लिए जो बाधाएं हैं, इन बाधाओं को हटाने की हिम्मत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित में है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

चुनावी प्रचार-प्रसार व प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वैचारिक आतंकवाद इस देश में चल रहा है, कुछ दलितवादी लोग, कुछ ओबीसीवादी लोग, कुछ सो कॉल्ड समाजवादी, साम्यवादी लोग, अपने पूर्वजों के प्रति घृणा करने वाले लोग और नफरत फैलाने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा कि वैचारिक आतंकवाद चल रहा है, इसे खत्म करने के लिए समाज होता है, ईसा मसीह और मोहम्मद के खिलाफ कोई सोशल मीडिया पर लिख दे तो उसे ब्लॉक कर दिया जाता है, अकाउंट हटा दिया जाता है लेकिन भगवान के लिए ऐसी घृणा करने वालों पर कुछ नहीं होता।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

गौरतलब है कि 21अक्टूबर को देश के बड़े 2 राज्य (महाराष्ट्र और हरियाणा) में विधानसभा चुनाव होना है, 21अक्टूबर को जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि को चुनेगी। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियां जनता के मध्य वोट लेने के लिए प्रचार कर रही हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!