×

कोरोना से हाहाकार: तेजी से बढ़ रहा महामारी का ग्राफ, 24 घंटे में आए 28,637 नए केस

तमाम कोशिशों के बाद भी देश में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। आए दिन COVID-19 के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं।

Shreya
Published on: 12 July 2020 5:01 AM GMT
कोरोना से हाहाकार: तेजी से बढ़ रहा महामारी का ग्राफ, 24 घंटे में आए 28,637 नए केस
X

नई दिल्ली: तमाम कोशिशों के बाद भी देश में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। आए दिन COVID-19 के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। जो कोरोना के ग्राफ को तेजी से ऊपर ले जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28 हजार 637 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ लाख 49 हजार 553 हो गई है।

बीते 24 घंटों में 551 लोगों की गई जान

वहीं अगर मृतकों की संख्या की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में 551 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जिसके बाद कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 22 हजार 674 पहुंच चुकी है। बता दें कि शुक्रवार को देशभर में कोविड-19 के 27 हजार 114 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 519 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: इस राज्य में कोरोना विस्फोट, राजभवन तक पहुंचा संक्रमण, राज्यपाल क्वारंटाइन

कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 62.92 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के दो लाख 92 हजार 258 एक्टिव केसेस हैं। इन सबके बीच थोड़ी राहत की बात ये है कि अब तक कोरोना से 5 लाख 34 हजार 620 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक विदेश लौट चुका है। कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 62.92 फीसदी हो गया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सियासत गरमाई, पर्दे के पीछे गहलोत और सचिन में जोर आजमाइश

महाराष्ट्र मं बीते 24 घंटे में आए 8 हजार 139 केसेस

अगर महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए तो वो महाराष्ट्र है। जहां पर तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में सबसे तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। यहां शनिवार को कोविड-19 के 8 हजार 139 केसेस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल केसेस 2 लाख 46 हजार 600 हो चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि एक दिन में यहां पर 223 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हजार 116 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों को मारी गोली: बीच राह हमले में दो की मौत, एक संदिग्ध घायल

एक लाख से अधिक मरीज कोरोना से हुए रिकवर

बता दें कि यहां पर एक दिन पहले शुक्रवार को सात हजार 863 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन शनिवार को सामने आए मामलों ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर शनिवार को चार हजार 360 मरीजों को रिकवर होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसके बाद यहां पर रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 985 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी, नवरात्र तक टल सकता है भूमि पूजन कार्यक्रम

दिल्ली में कोरोना के मामलो में थोड़ी राहत

वहीं महाराष्ट्र के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि दिल्ली में कोविड के मामलों में थोड़ी राहत दिखाई दे रही है। यहां पर बीते 24 घंटों में एक हजार 781 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 34 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हजार 334 हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या 2998 है, जिसके बाद रिकवर हुए मरीजों की संख्या 87,692 हो चुकी है। इन सबके बीच राहत की बात ये है कि राजधानी में रिकवरी रेट बढ़कर 79.05 फीसदी हो चुका है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को लगा डर: अमेरिका का हुआ कोरोना से ऐसा हाल, पहली बार पहनना पड़ा मास्क

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story