×

किसानों को खुशखबरी: दिल्ली आने की मिली इजाजत, पुलिस देगी साथ

किसानों को सिंधु बॉर्डर से दिल्ली आने की अनुमति मिल गयी, इस दौरान पुलिस की टीम उनके साथ ही रहेगी। लेकिन इसके तुरंत बाद किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर पथराव शुरू कर दिया।

Newstrack
Published on: 27 Nov 2020 3:05 AM GMT
किसानों को खुशखबरी: दिल्ली आने की मिली इजाजत, पुलिस देगी साथ
X
किसानों को खुशखबरी: दिल्ली आने की मिली इजाजत, पुलिस देगी साथ

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी हुआ। किसानों की दिल्ली पहुंचने कोशिश कामयाब रही। पंजाब से चले किसानों को दिल्ली आने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली के पंजाब और हरियाणा सीमा पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान पूरी रात दिल्ली से लगने वाली सीमा पर डेरा जमाए रहे और शुक्रवार सुबह से ही कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

पुलिस की टीम उनके साथ ही रहेगी

इस बीच किसानों को सिंधु बॉर्डर से दिल्ली आने की अनुमति मिल गयी, इस दौरान पुलिस की टीम उनके साथ ही रहेगी। लेकिन इसके तुरंत बाद किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर पथराव शुरू कर दिया। किसान बीते दिन से ही दिल्ली आने की कोशिश में थे और इस दौरान कई बार उनकी पुलिस के साथ भिड़ंत हुई।

किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड आने की इजाजत

दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में इकट्ठा होने की परमिशन दे दी है। पुलिस का कहना है कि किसान वहां इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर सकते हैं। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

Farmers Protest Against Agricultural Laws

सिंधु बॉर्डर पर शुरू हुआ बवाल

जैसे ही किसानों को सिंधु बॉर्डर पार करने की इजाजत मिलने की खबर आई वहां पर बवाल शुरू हो गया। किसानों की ओर से पथराव किया जा रहा है और बैरिकेड तोड़े जा रहे हैं। जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है और आंसू गैस के गोले भी दागे।

ये भी पढ़ें...ममता को बड़ा झटका: इस बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा, हिल गयी TMC

हरियाणा सीएम की किसानों से अपील

सिंधु बॉर्डर पार करने की किसानों को इजाजत

सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच जारी भिड़ंत के बीच बड़ी खबर सामने आई है। अब किसानों को सिंधु बॉर्डर पार करने की अनुमति मिल गई है, यानी किसान दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस की एक टीम किसानों के साथ ही रहेगी और उनपर नज़र बनाए रखेगी।

kisan union leaders-6

यूपी के किसान भी दिल्ली कूच करेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत का कहना है कि हम यूपी से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे या नहीं जल्द तय होगा। हम केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। राकेश टिकैत ने किसानों पर लिए गए हरियाणा सरकार के एक्शन की निंदा की। कैप्टन ने की केंद्र सरकार से अपील

kisan union leaders-4

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वो किसानों से तुरंत बात करे और प्रदर्शन को रोके। अमरिंदर ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है, सरकार तीन दिसंबर तक क्यों इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें...यात्रीगण सावधान: मुंबई लोकल ट्रेन में न बैठे ये, सिर्फ इनको मिली इजाजत

राहुल पर प्रकाश जावड़ेकर ने लगाया ये आरोप

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड में जो राहत सामग्री दी गई थी, वो गोदाम में सड़ रही है. प्रकाश जावड़केर ने कहा है कि राहुल को ट्विटर पर राजनीति करने के बजाय अपने क्षेत्र में ध्यान देना चाहिए.

प्रियंका का सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी ने किसानों का समर्थन किया है। इसके उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाने के लिए पानी बरसाया जा रहा है, सड़कें खोदकर रोका जा रहा है, लेकिन सरकार उनको ये दिखाने और बताने के लिए तैयार नहीं है कि MSP का कानूनी हक होने की बात कहां लिखी है। एक देश, एक चुनाव की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री जी को एक देश, एक व्यवहार भी लागू करना चाहिए।



जनरल डायर जैसा व्यवहार कर रही मोदी सरकार

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के साथ बीजेपी ईस्ट इण्डिया कंपनी और जनरल डायर जैसा व्यवहार कर रही है। भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया जाता है, लेकिन पंजाब के किसान को अपने देश की राजधानी में नहीं घुसने दे रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान का उल्लंघन कर संविधान दिवस मना रही है। बीजेपी आत्मनिर्भर होने में विश्वास नहीं रखती। वह सिर्फ किसान के पर कतरने में विश्वास रखती है।

किसानों से मिलीं कांग्रेस नेता शैलजा

कांग्रेस कुमारी शैलजा ने किसानों से मुलाकात की है और उन्होंने अपना समर्थन दिया है। किसान नेता ने कुमारी शैलजा से कहा आप वादा करिए अगर आप की सरकार आएगी तो आप तीनों काले कानूनों को रद्द करेंगी। शैलजा ने कहा कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जमीन से लेकर संसद तक कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।

ये भी पढ़ें...हाथ धोकर पड़ जाऊंगा पीछे: उद्धव की BJP को धमकी, ऐसा करना छोड़ दें

ग्रीन लाइन पर मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन के गेट्स को बंद किया गया है। ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां, घेवरा स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद किया गया है। प्रदर्शनकारी किसानों पर मुंडका में पुलिस ने लाठाचार्च किया है।

kisan union leaders-3

काॅरपोरेट की पिट्ठू भाजपा सरकार किसानों को तबाह कर रही: सपा

सपा एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि उधर किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। इधर योगी सरकार में कृषि रक्षा केंद्रों पर न कीटनाशक है और न ही रसायन। फसल बचाने के लिये कई गुना दामों पर किसान बाजार से खरीद रहे। काॅरपोरेट की पिट्ठू भाजपा सरकार किसानों को तबाह कर रही है।

ये भी पढ़ें...पेंशनर्श को सरकार का बड़ा तोहफा: लिया ये बड़ा फैसला, लोगों में खुशी की लहर

कृषि मंत्री ने की आंदोलन खत्म करने की अपील

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा नए कानून बनाना समय की जरूरत थी, आने वाले कल में ये नए कृषि कानून, किसानों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हैं। नए कृषि कानूनों के प्रति भ्रम को दूर करने के लिए मैं सभी किसान भाइयों एवं बहनों को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं।



किसानों को गिरफ्तार कर सकती है दिल्ली पुलिस

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस दिल्ली में 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने सरकार से स्टेडियम की मांग की है।

दिल्ली जाने पर अड़े किसान

सिंधु सीमा पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को किसानों से बातचीत की। पुलिस ने किसानों को वापस जाने की गुजारिश की और कोरोना नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए कहा, लेकिन किसान नहीं माने और दिल्ली जाने पर अड़े हैं। किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर दिल्ली जाकर रहेंगे। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है और हम दिल्ली के रामलीला मैदान में ही जाकर रुकेंगे।

एक किसान की मौत

दिल्ली जा रहे एक किसान की मौत हो गई है। एक ट्रक ने दिल्ली जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार 45 वर्षीय धन्ना सिह नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसानों ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया है। इस हादसे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

kisan union leaders-2

ये भी पढ़ें...भारतीय नौसेना का बड़ा हादसा: समुद्र में गिरा फाइटर जेट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली की सीमा के पास पहुंचे किसान

किसानों के प्रदर्शन उग्र रूप ले लिया है। शुक्रवार तड़के ही किसानों पुलिस द्वारा लगाई सारी बैरेकेटिंग हटाकर रोहतक पहुंच गए। रोहतक-दिल्ली हाईवे पर किसान जमा होना शुरू हो गए हैं। हरियाणा के सोनीपत में भी किसानों और पुलिस में तनाव बढ़ गया है, किसानों का एक जत्था पानीपत-सोनीपत सीमा पहुंच गए हैं। किसानों ने यहां भी बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

शुक्रवार को UP में भी किसानों का प्रदर्शन

पजंबा से दिल्ली का कूच कर रहे किसानों का पंजाब-हरियाणा सीमा पर पुलिस के साथ झड़प हुई। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। तो वहीं यूपी के किसानों ने ऐलान किया है कि वह भी आज भी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें...कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी का किसान भी सड़क पर उतरेगा। उनके मुताबिक सुबह 11 बजे से किसान बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे। राकेश ने कहा कि यूपी के किसान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लगाएंगे। किसानों के प्रदर्शन की वजह से एनसीआर की मेट्रो सेवा बाधित है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

kisan union leaders

ये भी पढ़ें...किसान प्रदर्शनः दिल्ली की सड़कों पर अब यूपी की बारी, टिकैत का एलान

प्रदर्शन में छात्र भी शामिल

कृषि कानून के खिलाफ वामपंथी ट्रेड यूनियन के सदस्य, एसएफआई के सदस्य और जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे 70 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। एक पुलिस के सीनियर आॅफिसर ने बताया कि महिलाओं सहित 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें...मौसम का हाई अलर्ट: पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जारी हुई IMD की चेतावनी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story