×

खतरे में भारत: मौसम से मचेगा हाहाकार, किसानों को होगा भारी नुकसान

भारतीय मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही कम समय में तेज बारिश भी बढ़ेगी, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। इसके साथ ही सूखा भी बढ़ने की संभावना है।

Shreya
Published on: 16 July 2020 11:20 AM GMT
खतरे में भारत: मौसम से मचेगा हाहाकार, किसानों को होगा भारी नुकसान
X

नई दिल्ली: भारत में मौसम की चाल में हो रहे बदलाव से देश में बाढ़, सूखा और बेमौसम बारिश जैसे दिक्कतें बढ़ती ही जा रही है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही कम समय में तेज बारिश भी बढ़ेगी, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। इसके साथ ही सूखा भी बढ़ने की संभावना है।

गर्मी बढ़ने के दिन बढ़ने से बढ़ेगी बाढ़ की समस्या

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में तेज बारिश के दिन बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात और बढ़ जाएंगे। साथ ही सूखा भी तेजी से बढ़ेगा। मीडिया रिपोर्ट में एक क्लाइमेट रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा गया है कि 21वीं सदी में भारत में गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज बारिश के दिन बढ़ेंगे और बाढ़ की घटनाएं भी बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें: अशुभ योग शुरू: इस राशि वालों को करेगा प्रभावित, जानिए कितना बुरा है प्रभाव

कुछ सालों को किसानों से हो रही ये दिक्कत

वहीं देशभर में मौसम में हो रहे बदलावों के चलते परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि बीते कुछ सालों से फसल में कीट लगना और सरसों का दाना छोटा होने की समस्या बढ़ गई है। इस बीच हुई बारिश और ओले की वजह से भी देशभर में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि वैज्ञानिकों द्वारा भी किसानों को खेती से जुड़ी इन बीमारियों व नुकसान के बारे में आगाह किया जाता रहा है, जो अब किसानों को खेतों में दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें: AMU में फिर विवाद: हिंदू छात्रा ने पर्दे का किया विरोध तो, मिली ऐसी धमकी

दाने छोटे होने से पैदावार कम हो रही

किसानों का कहना है कि फसल के कुछ पौधे सूख जाते हैं और दाने छोटे होने से पैदावार कम हो रही है। देशभर में लाखों किसान लगातार हो रहे इस नुकसान से परेशान हैं। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से किसानों को अपेक्षित पैदावार नहीं मिल पाती। अगर गर्मी में सरसों की बुआई कर दी जाती है तो फिर फसल अच्छी नहीं होती और तापमान कम होने का इंतजार करते करते बुवाई में देर हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Netflix का बड़ा एलान: आ रही 17 नई दिलचस्प सीरीज़, हो जाइए तैयार

अचानक तापमान बढ़ने से होता है नुकसान

किसानों का कहना है कि फसल को कम समय मिल पाता है और अंत तक फसल पकने के दौरान अचानक तापमान में वृद्धि होने से फसल धीरे-धीरे सूखने लगती है और उत्पादन घट जाता है। सरसों की खेती के दौरान बारिश और ओले की गिरने की समस्या काफी बढ़ गया है। इससे फसल भी गिर जाती है और फूल भी झड़ने लगते हैं। जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: गरीब की महंगी कार: माता-पिता ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, दंग रह गए सभी

मौसम में हो रहे बदलाव से पड़ रहा असर

वहीं वैज्ञानिक बताते हैं कि अगर बुवाई के दौरान दिन में अगर किसी भी वक्त टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है तो फिर नुकसान होना तय है। तापमान बढ़ने की वजह से सरसों की बुवाई का वक्त 30 सितंबर से आगे बढ़ गया है। अब 20 अक्टूबर के आसपास का समय सरसों की बुवाई के लिए माना जाता है। लेकिन देर से बुवाई होने के चलते अच्छी तरह से पक नहीं पाती और दाना छोटा रह जाता है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी भयानक हादसा: 800 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story