×

National Apple Day: एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ

दरअसल, आज भारत में राष्ट्रीय सेब दिवस मनाया जा रहा है। तो आईये, राष्ट्रीय सेब दिवस पर आप हमारे साथ...आपको बताते हैं कि सेब खाने से क्या क्या फायदा होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार सेब के फायदों को दरकिनार कर देना असंभव सी बात है, यह एक ऐसा फल है जिसमें हड्डियों, दांत और स्किन को सही रखने के लिए हर तरह के विटामिन और मिंरल्स मौजूद है।

Harsh Pandey
Published on: 21 Oct 2019 10:05 AM GMT
National Apple Day: एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ
X

नई दिल्ली: एप्पल अर्थात सेब एक बहुत ही गुणकारी फल है, आप लगभग अधिकतर घरों में आसानी से देख सकते हैं, कहा जाता है कि रोजाना दिन में एक सेब खाईये और डॉक्टर को दूर भगाईये। आपको बता दें कि सेब के सेवन मात्र से ही आप कई रोगों से दूर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

दरअसल, आज भारत में राष्ट्रीय सेब दिवस मनाया जा रहा है। तो आईये, राष्ट्रीय सेब दिवस पर आप हमारे साथ...आपको बताते हैं कि सेब खाने से क्या क्या फायदा होते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार सेब के फायदों को दरकिनार कर देना असंभव सी बात है, यह एक ऐसा फल है जिसमें हड्डियों, दांत और स्किन को सही रखने के लिए हर तरह के विटामिन और मिंरल्स मौजूद है। खास बात यह है कि आप इसे कहीं भी, कभी भी आसानी से खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें. नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! दे रहा इस कायराना हरकत को अंजाम

रोजाना खायें एक सेब, देखें फायदे...

1. सेब खाना शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बैलेंस रखता है। इतना ही नहीं बल्कि Type 2 Diabetes के खतरे को भी कम कर सकता है। सेब खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल कण्ट्रोल रहता है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

2. अगर आप मोटे हैं तो रोजाना खाली पेट एक सेब खायें, जल्द ही आपके शरीर से मोटापा गायब हो जाएगा। आपको बता दें कि सेब में मौजूद फाइबर मोटापा कम करने में बहुत मदद करता है।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

3. पाचन क्रिया को सही, सुव्यवस्थित रखने के लिए से काम करे, इसमें भी सेब बहुत फायदा पहुंचाता है। सेब में पाया जाने वाला Malic Acid डाइजेशन में लाभकारी है।

4. कब्ज और डाइरिया की दिक्कत होने पर भी सेब बहुत आराम दिला सकता है। सेब लिवर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है।

apple benefits

5. हड्डियों को भी मजबूत बनाता है सेब. महिलाओं को Menopause के बाद रोजाना एक सेब तो जरूर खाना चाहिए।

6. सेब न केवल शुगर बल्कि कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

यह भी पढ़ें. इस कांग्रेसी नेता का बड़ा बयान- कमलेश तिवारी के बाद हो सकती है मेरी हत्या

apple benefits

7. दिमाग तेज करने के लिए भी सेब खाना बहुत ही जरूरी है, सेब नसों और ब्रेन के बीच सही ताल-मेल बनाए रखने में मददगार है। सेब दिमाग में ऑक्सीजन को बढ़ाता है।

8. मजबूत मसूड़ों के लिए भी रोजाना एक सेब खाना बहुत ही अहम है, सेब में मौजूद Malic Acid मुंह के कीटाणुओं से भी निजात दिलाता है। सेब में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है।

9. सेब में फैट नहीं पाया जाता है इसलिए वजन कम करने में भी सेब सहायक है।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

10. सेब कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। सेब में खनिज और पोषक तत्व भी प्रचुरता में पाए जाते हैं।

11. सेब में एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है।

क्यों बदल जाता है कटे हुए सेब का रंग...

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

apple benefits

आपको बता दें कि सेब से मिलने वाले इतने फायदे जानने के बाद, आइये अब आपको बताते हैं सेब से जुड़ी एक और दिलचस्प बात। सेब काटते समय आपने जरूर गौर किया होगा कि काटते ही सेब भूरी हो जाती है और इसका कारण भी आप जानना चाहते होंगे।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

असल में सेब में ऐसा एंजाइम पाया जाता है जिसके कारण कटे हुए सेब का रंग भूरा पड़ जाता है। सेब को काटने पर उसके टिशू में पाए जाने वाले एंजाइम से वातावरण की ऑक्सीजन की प्रतिक्रिया होती है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story