×

Aaj Ki Taza Khabar 30 June 2021: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें, जानिए क्या-क्या हुआ दिनभर

Aaj Ki Taza Khabar 30 June 2021: Aaj Ki Taza Khabar: 30 जून 2021 की बड़ी खबरें, आप यहां पर पढ़िए उन खबरों को जो आज सुर्खियों में रहीं। पढ़ें ताजा खबरें और प्रमुख समाचार

Newstrack          -         Network
Published on: 30 Jun 2021 1:08 AM IST (Updated on: 30 Jun 2021 2:01 PM IST)
aaj ki taza khabar
X

आज की ताजा खबर (काॅन्सेप्ट फोटो: सोशल मीडिया)

Aaj Ki Taza Khabar: हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरें रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एसटीएफ ने फरार एंबुलेंस चालक सलीम को लखनऊ के जानकीपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस को लंबे समय से चालक सलीम की तलाश कर रही थी।
गांवों की सरकार कहे जाने वाले पंचायत चुनाव में जिला अध्यक्ष के चुनाव में 22 प्रत्याशियों को इस पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। इन 22 जिला पंचायत अध्यक्षों में 21 सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से चुने गए हैं। केवल इटावा जिले में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीत सका है। अब आगामी 3 जुलाई को 53 जिलों में पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान होना है।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने दलित वोटों को अपने पाले में और मजबूती से लाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों 25 फुट लम्बी प्रतिमा की स्थापना करने के अलावा उनके नाम पर संग्रहालय और पुस्तकालय आदि की आधारशिला इसी वोट बैंक को हथियाने की रणनीति का हिस्सा कहा जा रहा है।
प्रख्यात शायर मुनव्‍वर राणा ने 24 घंटे पहले अपने बेटे पर हुए हमले के बाद मंगलवार को अपनी हत्या की आशंका जताई है़। उन्होंने भतीजों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी लगातार धमकियां दी जा रही थी और इसके पहले भी कहा गया था कि वह कभी रायबरेली में दिखाई न पड़ें।
जिला पंचायत चुनाव को लेकर बागपत जिले में एक नया मोड़ सामने आया है। यहां रालोद और सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद उम्मीदवार ममता जयकिशोर के नामांकन पत्र वापसी की खबर से सनसनी फैल गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन बागपत में बवाल मचा गया।








Live Updates

Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story