×

बदलाव की बयार! ब्रेकथ्रू की आवाज़, बड़ी होंगी आशाएं तभी पूरे होंगे सपने

Harsh Pandey
Published on: 11 Jun 2023 3:01 AM GMT
बदलाव की बयार! ब्रेकथ्रू की आवाज़, बड़ी होंगी आशाएं तभी पूरे होंगे सपने
X

लखनऊ: ब्रेकथ्रू संस्था की सीईओ और कार्यकारी अध्यक्ष सोहिनी भट्टाचार्य "बड़ी सी आशा-सपनों की कोई सीमा नहीं" कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

सीईओ और कार्यकारी अध्यक्ष सोहिनी भट्टाचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों के बारे में हम जब भी सोचते है तो क्यों छोटी- छोटी तादात में सोचते हैं, 18 साल की उम्र में शादी क्यों हमारी बच्चियों के लिए गोल पोस्ट बन जाता है? इस पर हम सब को सोचने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब सपनों को छोटा करने और उम्मीदों को कम करने का वक्त चला गया अब समय है बड़ी सी आशा का, अनंत उम्मीदों का, जो हमने देखा है इन किशोरियों और किशोरों के लिए।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं, वह भी बड़े सपने देखे और उनको पूरा करने के लिए काम करें यह कहना है। कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें. मंदी का दौर जारी! दिवालिया होने के कगार पर यह भारतीय कंपनी

संत गाडगे जी ने कहा...

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षाग्रह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा आज हो या कल वह तभी बेहतर होगा जब हम किशोरियों और किशोरों को बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य के साथ ही आगे बढ़ने के लिए समान अवसर देंगे।

उन्होंने आगे कहा हमें उनको बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना होगा और उनका साथ देना होगा, यकीन मानिए आप उनका भरोसा कीजिए कि वह आपका विश्वास नहीं तोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें. सलमान बनेंगे राधे! सच्चाई जानकर खुली रह जायेंगी आंखें

इस अवसर पर ब्रेकथ्रू की स्टेट हेड कृति प्रकाश ने कहा कि कई सालों से ब्रेकथ्रू किशोरियों और किशोरों के सर्वागीण विकास के लिए काम कर रहा है हम डेढ़ लाख किशोर-किशोरियों तक जहां सीधे पहुंचे हैं वही कुल चार लाख किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य,शिक्षा और उनके अधिकारों के मुद्दे पर उनको अपने साथ जोड़ा है उम्मीद करते हैं की यह किशोरियां और किशोर आगे चलकर एक बेहतर समाज बनाएंगे।

बदलाव की कहानियों को कई सेलिब्रिटीज ने दी आवाज....

इस अवसर पर बदलाव की 12 कहानियों को भी स्टोरी टेलिंग के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा गया जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख डॉ मुकुल श्रीवास्तव, अभिनेता संदीप यादव, एक एफएम चैनल के रेडियो जॉकी और प्रोग्रामिंग हेड प्रतीक, अभिनेत्री श्रेया, कॉपी राइटर प्रवीण शामिल थे।

युवाओं ने अधिकारियों संग की चर्चा...

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

इस अवसर पर किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य ,शिक्षा और अधिकार के मुद्दे पर प्रशासनिक और संबंधित विभागों के प्रमुख वा युवाओं के बीच एक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपने मुद्दों को सबके सामने रखा और डेढ़ लाख युवाओं की तरफ से 8 सूत्री मांग पत्र भी संबंधित लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

इसके साथ ही जिसमें युवाओं के लिए स्पष्ट नीति बनाने आयु प्रमाण पत्र जारी करने के नियमों को प्रभावी तरीके से पालन कराने, विद्यालयों के रास्ते सुरक्षित बनाने, पुलिस को संवेदनशील करने,विद्यालयों में स्वच्छ शौचालयों के साथ पीने योग्य पानी और माध्यमिक कक्षाओं तक यानी 6 से 18 आयु वर्ग के युवाओं के लिए निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान शामिल था।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

इस चर्चा में युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में तारों की टोली के सदस्य रिंकी, संध्या,श्वेता, पिंकी, अनीता, मनीषा और शिवानी मौजूद रहे, वहीँ इस परिचर्चा में डब्लू सी डी के संयुक्त निदेशक चाइल्ड प्रोटेक्शन पुनीत,आरकेएसके के जीएम मनोज,१८१ हेल्पलाइन से श्वेता ,चाइल्ड लाइन से संगीता,एस सी ई आर टी से अजय और डीआईजी कारागार लव कुमार ने सवालों का जवाब दिया।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

इस दौरान युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया है साथ ही युवाओं के मुद्दे पर कथक नृत्य की भी प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 600 सेनेटरी नैपकिन किशोरियों को बांटी गई।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

इस अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग, एनएचएम (आरकेएसके) चाइल्ड लाइन, बेसिक शिक्षा विभाग, एक्शन एड, एससीईआरटी , एमिटी विश्वविद्यालय, फिया, ममता, यूनिसेफ, महिला सामाख्या,एस फाउंडेशन,विज्ञान फाउंडेशन, मिलान, केयर, सेव द चिल्ड्रेन, आक्सफैम, प्रतिनिधि, वर्ल्ड विजन,सहित तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सिद्धार्थनगर नगर से एसइएस, महाराजगंज से सृष्टि संस्थान, जौनपुर से जेवीएस, गाजीपुर से जीवीएस और बनारस से एसएसएस संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ब्रेकथ्रू पर एक नजर...

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

ब्रेकथ्रू एक स्वंयसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है।

कला,मीडिया,लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागेदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं,जिसमें हर कोई सम्मान,समानता और न्याय के साथ रह सके।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

हम मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुडें मुद्दों को मुख्य धारा में लाकर इसे देश भर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक बना रहे हैं। साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जेनरेशन सामने आए और जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।

यह भी पढ़ें. हार गया बाजी! जुए के खेल में पत्नी बनी खिलौना, दोस्तो ने किया ये हाल

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story