×

बढ़ा जलस्तर! सैकड़ों घरों में घुसा पानी यमुना का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों लोग खुले में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। बाढ़ की चपेट में आई सैकड़ों बीघा फसल भी जल मग्न हो गई है जिससे ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

Harsh Pandey
Published on: 28 April 2023 11:31 PM GMT
बढ़ा जलस्तर! सैकड़ों घरों में घुसा पानी यमुना का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
X

हमीरपुर: पड़ोसी राज्यों में हो रही झमाझम बारिश का असर हमीरपुर में भी दिखाई देने लगा है। यहां यमुना और बेतवा नदी उफान पर हैं जिसकी चपेट में अभी तक सैकड़ों घर आ चुके हैं एवं सैकड़ों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है। गुरुवार को माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद हालात धीरे-धीरे विकराल होते चले जा रहे हैं स्थिति यह है कि यमुना और बेतवा नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों लोग खुले में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। बाढ़ की चपेट में आई सैकड़ों बीघा फसल भी जल मग्न हो गई है जिससे ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें. लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

बाढ़ के खतरे के बीच जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव की पहल न किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं जिला प्रशासन सब कुछ चाक-चौबंद होने का दावा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: मारी गई पाकिस्तानी सेना! इमरान को आज नहीं आएगी नींद

कलौलीतीर गांव निवासी दुर्गेश बताते हैं कि बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि नदी का पानी उनके कच्चे घरों में घुस गया है एवं इलाके की सैकड़ों बीघा फसल भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई है। दुर्गेश कहते हैं कि घर में बाढ़ का पानी घुस जाने से सभी लोग सड़क पर खुले में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा

लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों की कान में अभी तक जूं तक नहीं रेंगा है। वे बताते हैं कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन से जुड़ा कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने तक नहीं आया है। गिरजा शंकर बताते हैं कि बाढ़ की चपेट में उनकी भारी मशक्कत से उगाई हुई फसल चपेट में आ गई है जिससे उनके सामने मुश्किलों का अंबार खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

वहीं अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव हकीकत से उलट सब कुछ चाक-चौबंद होने का दावा कर रहे हैं। वे बताते हैं कि माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ा है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है साथ ही बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम से भी संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

बताते चलें कि गुरुवार को माताटीला बांध से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर 103.510 मीटर तथा बेतवा का जलस्तर 103.690 मीटर पर पहुंच गया है। जो कि खतरे के निशान से कुछ ही सेंटीमीटर कम है। आशंका जताई जा रही है यदि दोनों नदियां खतरे के निशान को पार करती है तो निचले इलाकों में बसे लगभग 80 गांव प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें. एटम बम मतलब “परमाणु बम”, तो ऐसे दुनिया हो जायेगी खाक!

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story