×

सामने आई दुनिया की सबसे महंगी दुल्हन, लोगों की आंखें हो गई चका-चौंध

दुल्हन के आकार में बना यह पुतला वास्तव में एक केक है, बताया जा रहा है कि इसकी कीमत सात करोड़ रुपये है और इसे दुनिया का सबसे महंगा केक बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसका वजन 120 किलो है।

Harsh Pandey
Published on: 7 Nov 2019 1:01 PM GMT
सामने आई दुनिया की सबसे महंगी दुल्हन, लोगों की आंखें हो गई चका-चौंध
X

नई दिल्ली: सबसे महंगा केक, जी हां महिला के आकार का बना दुनिया का सबसे महंगा केक का इन दिनों दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में खूब चर्चा है। खास बात यह है कि इस केक को ब्रिटेन से लाकर यहां लगाया गया है।

यह भी पढ़ें. अयोध्या राम मंदिर! फैसला आने से पहले यूपी में घुसे भगवा आतंकी

दरअसल, दुल्हन के आकार में बना यह पुतला वास्तव में एक केक है, बताया जा रहा है कि इसकी कीमत सात करोड़ रुपये है और इसे दुनिया का सबसे महंगा केक बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसका वजन 120 किलो है।

यह भी पढ़ें. मोदी का मिशन Apple! अब दुनिया चखेगी कश्मीरी सेब का स्वाद

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बढ़ी शोभा...

साथ ही आपको बता दें कि दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में इस केक प्रदर्शित किया गया है। केक की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें तीन कैरेट के हीरे लगे हैं, साथ ही इस पर लेसवर्क किया गया है, यही नहीं, आप सोच में पड़ जायेंगे कि इस केक में छोटे-छोटे- मोती भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें. चोरी हो गया दिल्ली का ये फुटओवर ब्रिज, है गजब कहानी

रिपोर्ट में बात आई सामने...

रिपोर्ट के अनुसार, इस केक की लंबाई 182 सेंटीमीटर है। इसे सजाने में कारीगरों को 10 दिन का समय लगा है, आपको बता दें कि केक और आइसिन के अलावा इसमें 5000 फूलों का इस्तेमाल किया गया।

इस तरह तैयार हुआ केक...

केक को तैयार करने में 10 दिन का समय लगा है। केक को तैयार करने में 1 हजार अंडे, 20 किलो चॉकलेट भी इस केक को बनाने में इस्तेमाल किए गए हैं, इस पुतले को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ जमा हो रही है।

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़ें. सावधान दिल्ली वालों! हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब नहीं सुधरे तो भुगतोगे

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story