Toyota Urban Cruiser Highrider: टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर है बेहतरीन फीचर्स से लैस, लांचिंग में है लंबा इंतजार

Toyota Urban Cruiser Highrider: इसी कड़ी में सितंबर 2022 में देश में अपनी मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हाईराइडर) लॉन्च की थी। इसके बाद टोयोटा ने जनवरी 2023 में नई Innova Hycross MPV (इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी) पेश की थी।

Update: 2023-04-17 20:20 GMT
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर: Photo- Social Media

Toyota Urban Cruiser Highrider: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में Toyota की गाड़ियां लंबी दूरी तय करने के लिहाज से सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक गाड़ियां मानी जाती हैं। इन गाड़ियों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत देश के किसी भी कोने में आप चले जाएं, आपको वहां Toyota की गाडियां फर्राटा भरती जरूर मिल जाएंगी। इसी के साथ ऑटोमोबाइल से सेक्टर में एक बड़े बदलाव के साथ 1 अप्रैल से BS 6 norms लागू हो जाने के बाद से टोयोटा की कई गाड़ियों को अपडेट कर रीलॉच किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सितंबर 2022 में देश में अपनी मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हाईराइडर) लॉन्च की थी। इसके बाद टोयोटा ने जनवरी 2023 में नई Innova Hycross MPV (इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी) पेश की थी। दोनों मॉडल पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आते हैं। सुजुकी के Global-C प्लेटफॉर्म पर आधारित, Toyota Hyryder SUV सुजुकी के CNG पावरट्रेन के साथ भी आती है।

वहीं Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने हाल ही में Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हाइराइडर) के सीएनजी वैरिएंट की कीमत का एलान कर दिया है। दो अलग-अलग ट्रिम ऑप्शंस - S (एस) और G (जी) में उपलब्ध, सीएनजी वैरिएंट 13.23 लाख रुपये और 15.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) की प्राइस रेंज पर उपलब्ध है। टीकेएम ने नवंबर 2022 में Toyota Glanza और Urban Cruiser Hyryder के लॉन्च के साथ भारत में CNG से चलने वाले पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में एंट्री करने का एलान किया था। आइए जानते हैं टोयोटा कम्पनी के इस न्यू अपकमिंग सेगमेंट टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी से जुड़े डिटेल्स...

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी: इंजन और माइलेज

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के नए सीएनजी वैरिएंट को 1.5-लीटर के-सीरीज इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सीएनजी वैरिएंट में 26.6 किमी प्रति किग्रा माइलेज देने का दावा टोयोटा कम्पनी करती है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी: स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी वैरिएंट के लॉन्च के साथ, वाहन निर्माता का लक्ष्य भारतीय बाजार में हरित पावरट्रेन वाले व्हीकल सेगमेंट में अपनी पैठ मजबूत करना है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी मॉडल के डिजाइन और फीचर्स के मामले में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी वैरिएंट पेट्रोल मॉडल का कॉपी कहा जा सकता है। पर इसके पावरट्रेन की बात की जाय तो इस एसयूवी में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट मिलती है, जो कार की बूट स्टोरेज क्षमता को काफी कम कर देती है। इसके अलावा, एसयूवी के दोनों सीएनजी ट्रिम्स मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं, जबकि सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मैकेनिज्म भी है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी: डिलीवरी डेट

टोयोटा की मोस्ट पॉपुलर लिस्ट में शुमार हो चुकी भारतीय बाजार में इस मॉडल की हाई डिमांड बनी हुई है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए काफी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इसका बहुत लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। Innova Hycross के बारे में दावा किया जाता है कि इसका वेटिंग पीरियड लगभग 26 महीने (2 साल से ज्यादा) है।

वहीं, दूसरी तरफ Toyota Urban Cruiser Hyryder का वेटिंग पीरियड लगभग 20 महीने है। एसयूवी के पेट्रोल वर्जन का वेटिंग पीरियड सात महीने तक है। वहीं, हाइब्रिड वेरिएंट का वेटिंग पीरियड बुकिंग के दिन से 20 महीने तक है। टोयोटा की हाल ही में लॉन्च हुई Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) डीजल पर भी लगभग चार महीने का लंबा वेटिंग पीरियड है।

Tags:    

Similar News