Bihar News: राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हो रही चर्चाओं पर लगाम, जानें क्या बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी

Bihar News: राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से किसी तरह की नाराजगी नहीं है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-19 10:32 GMT

Abdul Bari Siddiqui- Jagdanand Singh (photo: social media ) 

Bihar News: राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर हो रही चर्चाओं पर लगाम लगता नजर आ रहा है। राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं और अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बाहर जो अफवाह उड़ाई जा रही है। उनपर ध्यान न दें। बता दें कि पिछले करीब डेढ़ महीने से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राजद कार्यालय नहीं आए हैं।

वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से किसी तरह की नाराजगी नहीं है। वह अपने गांव में लोगों से मिलजुल रहे हैं। यह तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि जगदानंद सिंह नाराज नहीं है। वहीं राजनीतिक पंडितों की मानें तो बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से जगदानंद सिंह नाराज हैं। हालांकि जगदानंद सिंह साफ-साफ कुछ बोल नहीं रहे हैं। उन्होंने अपने गांव की राह पकड़ ली है।

बता दें कि जगदानंद सिंह ने 2 अक्टूबर को सुधाकर सिंह के इस्ताफे की घोषणा की। इसके बाद जगदानंद सिंह ने कहा था कि कृषि मंत्री किसानों के हक में अपनी आवाज उठा रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया, ताकि लड़ाई आगे नहीं बढ़े।

भ्रमण करने वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व पहुंचे तेजस्वी यादव

उपमुख्यमंत्री सीएम तेजस्वी यादव अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा हैं। आज वो वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व भ्रमण के लिए पहुंचे। उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जटाशंकर और कौलेश्वर धार्मिक स्थान पर पूजा अर्चना की। इसके बाद यहां अधिकारियों को साथ पौधरोपण अभियान भी चलाया।

Tags:    

Similar News