Bihar : अमित शाह आज सीमांचल से करेंगे 'मिशन-2024' का आगाज, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे से सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है। सीमांचल को महागठबंधन का गढ़ माना जा रहा है। शाह आज पूर्णिया में लोगों को संबोधित करेंगे।

Report :  Network
Update: 2022-09-23 03:35 GMT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah Mission 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मिशन 2024 (Mission 2024) का आगाज हो चुका है। बिहार के सीमांचल में आज यानी शुक्रवार (23 सितंबर 2022) को 'जन भावना रैली' का आयोजन हो रहा है। अब से कुछ ही देर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज पूर्णिया में लोगों को संबोधित करने वाले हैं।

अमित शाह सेना के विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां जनसभा करने के बाद वो हेलिकॉप्टर से किशनगंज रवाना होंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूर्णिया और किशनगंज के मुख्य चौक-चौराहों को पोस्टरों से पाट दिया गया है। इस सभा में आज बिहार भाजपा के सारे वरीय नेता मौजूद रहेंगे।

शाह के सीमांचल दौरे से सियासी हलचल तेज 

गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे से सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है। सीमांचल को महागठबंधन का गढ़ माना जा रहा है। हालांकि, महागठबंधन लगातार कह रही है कि अमित शाह के दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका वोटबैंक प्रभावित नहीं होगा। वहीं, भाजपा ने नारा दिया है कि 'आओ चले भाजपा के साथ, मिलकर करे बिहार का विकास',। इस नारे के साथ माना जा रहा है कि बिहार में चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे। राजनीतिक पंडितों की मानें तो सीमांचल में जनसभा कर भाजपा पूरे बिहार को साधने की योजना बना रही है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश 

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि, 'सीमावर्ती क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह जी की जनसभा एवं संगठनात्मक बैठकें 23 और 24 सितंबर को संपन्न होगी। न केवल कार्यकर्ता अपितु आम जन भी उत्साहित हैं। गृहमंत्री के प्रवास पूर्व तैयारी हेतू किशनगंज पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष से स्वागत किया।'

सुरक्षा चाक-चौबंद Bihar : अमित शाह आज सीमांचल से करेंगे 'मिशन-2024' का आगाज, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार को पूरा शहर सुबह सात बजे से अमित शाह के प्रस्थान करने तक पूरी तरह किले में तब्दील रहेगा। गृह मंत्री की जनभावना सभा को लेकर सुबह 7 बजे से दिन के 2 बजे तक शहर में रैली वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की नो इंट्री रहेगी। शहर में सिर्फ वैसे ही वाहनों को इंट्री मिलेगी जो जन भावना सभा में शामिल होने के लिए आएंगें। किसी भी प्रकार का व्यावसायिक वाहन भी नहीं चलेगा।

Tags:    

Similar News