बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन, कोरोना के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती

देश में कोरोना के चलते कई लोगों की मौत हुई है, वहीं इस संक्रमण से कई नामी लोग भी नहीं बच सके। अब बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-04-30 11:55 GMT

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह (फोटो: सोशल मीडिया) 

पटना: देश में कोरोना के चलते कई लोगों की मौत हुई है, वहीं इस संक्रमण से कई नामी लोग भी नहीं बच सके। अब बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल मे उनका इलाज चल रहा था। उसके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

आपको बता दें, 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे। उन्हें इसी साल मुख्य सचिव बनाया गया था। खबरों की माने तो, 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

कोरोना की चपेट में आने से बिहार के कई अधिकारीयों की मौत हो चुकी है। करीब एक हफ्ते पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था। इससे पहले बिहार के दो आईएएस अधिकारियों की भी कोरोना के चलते मौत हो गई। मंगलवार को 59 साल के आईएएस विजय रंजन का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। उन्हें चार दिन पहले पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

बता दें, सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली। बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

Tags:    

Similar News