Bihar News: नेपाल से आ रही 16 साल की लड़की से दो युवकों ने किया गैंगरेप, 1 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News Today: पश्चिम चंपारण के वीटीआर इलाके में दो युवकों ने 16 साल की लड़की का गैंगरेप हुआ है। यह लड़की अपने होने वाले पति के साथ नेपाल से आंख का इलाज करा कर लौट रही थी।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-10 15:38 GMT

Rape। (Social Media)

Bihar News: पश्चिम चंपारण के वीटीआर इलाके में एक 16 साल की लड़की का गैंगरेप हुआ है। यह लड़की अपने होने वाले पति के साथ नेपाल से आंख का इलाज करा कर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने लड़की और उसके मंगेतर को बंधक बना लिया। इसके बाद जंगल की ओर ले गए मंगेतर ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा और लड़की के साथ बारी-बारी से दोनों ने रेप किया।

दोनों दरिंदों ने घटना का बनाया वीडियो

इतना ही नहीं दोनों दरिंदों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। लड़की बार-बार वीडियो नहीं बनाने और दोनों को छोड़ देने की गुहार लगाती रही। लेकिन दोनों दरिंदे नहीं माने और बारी-बारी से उसे नोंचते रहे। इसके बाद उसका मंगेतर किसी तरह दरिंदों के चंगुल से बचकर सड़क पर जा पहुंचा और राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद राहगीर वहां पहुंचे तो दोनों दरिंदे वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़िता और उसके मंगेतर ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन वाल्मीकि नगर थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाने लगे। परिजनों के काफी मेहनत करने के बाद पुलिस मानी और छानबीन में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों दरिंदों की तलाश की और छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ई रिक्शा चालक थे।

पति के साथ आंख का इलाज करवाने नेपाल गई थी: पीड़ित लड़की

मामले में पीड़ित लड़की का कहना है कि वह अपने होने वाले पति के साथ आंख का इलाज करवाने नेपाल गई थी। इलाज करवा कर लौटने के बाद वह बगहा के रास्ते बेतिया लौट रहे थे। इसी दौरान दो ई रिक्शा चालकों ने उन्हें पकड़ लिया और जंगल में ले गए। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और गंदा काम किया। दोनों ई रिक्शा चालकों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोनों दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए ताकि आगे किसी राहगीर के साथ यह वारदात नहीं हो।

लड़की को फौरन मेडिकल के लिए भेजा गया: एसडीपीओ

बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। सूचना के आलोक में मामले की जांच की गई। लड़की को फौरन मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान वाल्मीकि नगर थाना निवासी ताज मोहम्मद और गोलू कुमार के रूप में हुई है। दोनों ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

Tags:    

Similar News