Bihar News: दोनों आंख फोड़ीं, एक आंख निकालकर फेंक दी लाश, सीतामढ़ी में मासूम के साथ हैवानियत

Bihar News: सीतामढ़ी में एक 11 साल के लड़के को मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद में आरोपियों ने उसे खेलने के दौरान अगवा कर लिया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-21 13:49 GMT

11 साल के लड़के को मौत 

Bihar News: सीतामढ़ी में एक 11 साल के लड़के को मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद में आरोपियों ने उसे खेलने के दौरान अगवा कर लिया। इसके बाद जंगल की ओर ले गए और बड़ी निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दी। जब ग्रामीणों द्वारा लाश मिल जाने की सूचना मिली तो हमलोग वहां पहुंचे इसके बाद मासूम की लाश देखकर सिहर गए।

हैवानों ने मासूम की दोनों आंखों को फोड़ा

हैवानों ने मासूम की दोनों आंखों को फोड़ डाला था। इतना ही नहीं उसकी एक आंख को भी निकाल लिया था। शरीर और चेहरे पर जख्म के कई निशान थे। ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने हत्या के बाद भी शरीर पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद शव को छोड़कर फरार हो गया। घटना जिले के सहीयारा थाना क्षेत्र के भीखा हरिकेश गांव की है।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान विपिन कुमार सिंह के पुत्र 11 वर्षीय सनी कुमार के रूप में हुई। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

सन्नी गांव के मठ पर खेल रहा था: परिजन

परिजनों ने कहा कि सन्नी गांव के मठ पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसे उठाकर ले गए थे। सन्नी के पिता बिपिन कुमार सिंह गांव के निखिल कुमार और राजा कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि इन दोनों से ही जमीन का विवाद चल रहा था इसी विवाद को लेकर इन लोगों ने उसके मासूम बच्चे को अगवा कर लिया और इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।

Tags:    

Similar News