गजब है हाल! 84 की उम्र में 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, बुरा फंसे ये बुजुर्ग

Bihar: गलत तरीके से कोरोना वायरस की 11 बार वैक्सीन लेने वाले बिहार के मधेपुरा के रहने वाले ब्रह्मदेव मंडल चर्चाओं का विषय बन गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-09 10:55 GMT

ब्रह्मदेव मंडल (फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar: कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बीते दिनों गलत तरीके से कोरोना वायरस की 11 बार वैक्सीन लेने वाले बिहार के मधेपुरा के रहने वाले ब्रह्मदेव मंडल चर्चाओं का विषय बन गए हैं। 84 साल की उम्र में ब्रह्म देव मंडल(Brahma Dev Mandal) पर अब एफआईआर दर्ज होने के अब जल्द ही गिरफ्तार होने के निर्देश आ गए हैं। ब्रह्म देव के खिलाफ मधेपुरा के पुरैनी थाना में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय कृष्ण प्रसाद की शिकायत के बाद इन पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

11 बार कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले ब्रह्म देव मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 419, 420 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें, ये सभी गैर जमानती धाराएं हैं। लेकिन 84 साल की उम्र का हवाला देकर ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तारी होने के बाद जमानत मिल सकती है।


एक बार कोरोना वैक्सीन लेने की बजाय 11 बार वैक्सीन डोज 

जानकारी देते हुए बता दें कि ब्रह्म देव मंडल बीते दिनों उस समय सुर्खियों में छा गए, जब स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी इस हरकत का खुलासा किया। तब जाकर ब्रह्म देव मंडल के मसले का खुलासा हुआ था कि जब से कोरोना वायरस की वैक्सीन आई है उसके बाद से उन्होंने अपने आधार कार्ड या फिर वोटर आई कार्ड का उपयोग गलत तरीके से करके एक बार कोरोना वैक्सीन लेने की बजाय 11 बार वैक्सीन ले ली है।

ऐसे में सबसे अजीब बात तो ये हैं कि ब्रह्मदेव मंडल के पास वैक्सीन लगवाने की पूरी जानकारी है। जिसमें उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 फरवरी 2021 को ली थी। फिर सबसे आखिरी डोज 30 दिसंबर 2021 को 11वीं डोज लगवाईं। उनकी सारी वैक्सीन डोज का उनके पास रिकॉर्ड दर्ज है।

11 बार डोज लेने पर ब्रह्म देव मंडल ने दावा किया कि 11 बार वैक्सीन देने के बाद कुछ गंभीर बीमारियों से उन्होंने निजात पा लिया है। बता दें, ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है। लेकिन बड़ी बात ये है कि जिस तरह से ब्रह्मदेव मंडल में 11 वैक्सीन की डोज ली, उस पर स्वास्थ्य विभाग की भी बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है।


Tags:    

Similar News