BSRTC: बिहार में बस यात्रियों के काम की खबर, इन 17 रूट पर चलेंगी नई बसें
BSRTC: बिहार में बस से यात्रा करने वालों के लिए काम की खबर है। अब बिहार से झारखंड और बंगाल के बीच 17 रूटों पर बसें चलेंगी। पटना गांधी मैदान और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से करीब 500 नए बसों का परिचालन होगा।;
बीएसआरटीआर की खड़ी बस (फोटों साभार सोशल मीडिया)
Bihar State Road Transport Corporation: बिहार में बस से यात्रा करने वालों के लिए काम की खबर है। अब बिहार से झारखंड और बंगाल के बीच 17 रूटों पर बसें चलेंगी। पटना गांधी मैदान और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (बैरिया) से करीब 500 नए बसों का परिचालन होगा। परिवहन विभाग ने बस मालिकों से इसके लिए आवेदन मांगा है। विभाग इन आवेदनों की जांच के बाद अलग-अलग रूटों पर बस चलाने की परमिट जारी करेगी।
किस-किस रूट पर चलेंगी बसें
भभुआ से अंबिकापुर वाया सासाराम, औरंगाबाद, डालटेनगंज व रामानुजगंज, डेहरी ऑन सोन से जसपुर वाया औरंगाबाद, डालटेनगंज, कुरू, लोहरदगा व गुमला, सासाराम से कोरबा वाया डेहरी, औरंगाबाद, डालटेनगंज, गढ़वा, रामानुजगंज व अंबिकापुर के बीच बस चलेगी।
वहीं वजीरगंज से कोलकाता वाया हजारीबाग, आसनसोल, दुर्गापुर व वर्धमान के बीच बस का संचालन होगा। मोतिहारी से सिलीगुड़ी वाया दरभंगा व प्रतापगंज, राजगीर से कोलकाता वाया हजारीबाग, धनबाद, दुर्गापुर व वर्धमान, बांका से सिलीगुड़ी वाया पूर्णिया व दालकोला, मरहर से कोलकाता वाया धनबाद, आसनसोल व वर्धमान के बीच बस चलेगी।
इसके अलवा खेसर से कोलकाता वाया कटोरिया, देवघर, दुमका, सुरी व वर्धमान, पटना से सिलीगुड़ी वाया बख्तियारपुर व पूर्णिया, सहरसा से सिलीगुड़ी वाया पूर्णिया व दालकोला, भागलपुर से सिउरी वाया दुमका, मोतिहारी से सिलीगुड़ी वाया मुजफ्फरपुर व पूर्णिया, राजगीर से सिलीगुड़ी वाया बिहारशरीफ, बख्तियारपुर व पूर्णिया, पूर्णिया से रायगंज वाया दालकोला के बीच बसें चलेंगी।