Bihar News: जदयू के जिला अध्यक्ष के चुनाव में जमकर चलीं कुर्सियां, बवाल के बाद चुनाव रद्द

Bihar News Today: छपरा में जदयू के जिला अध्यक्ष के चुनाव में जमकर बवाल हुआ। इसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-20 14:58 GMT

जदयू के जिला अध्यक्ष के चुनाव में जमकर चलीं कुर्सियां

Bihar News Today: छपरा में जदयू के जिला अध्यक्ष के चुनाव (JDU district president election) में जमकर बवाल हुआ। इसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से कुर्सी फेंकी जाने लगी। थोड़ा बहुत पथराव भी हुआ। कक्ष में काफी तोड़फोड़ भी की गई।

घटना के बाद चुनाव रद्द

अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया कुछ देर के लिए तो भगदड़ भी मच गई। इस घटना के बाद चुनाव को रद्द करवा दिया गया, अब अगले आदेश के बाद चुनाव की तारीख तय होगी। बता दें कि चुनाव में 16 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश कर दी थी। लोगों को आशंका है कि इसी कारण चुनाव का माहौल बिगड़ा।

जिला अध्यक्ष प्रत्याशी पद के समर्थकों का आरोप

दरअसल, सारण जिले के छपरा इलाके के एकता भवन में रविवार दोपहर यहां जिला अध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न होना था। इसी दौरान जिला अध्यक्ष प्रत्याशी पद के समर्थकों द्वारा आरोप लगाया गया कि सोची समझी साजिश के तहत चुनाव करवाया जा रहा है। इसमें एक पक्ष को जिताने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अधिकारियों से मांग है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और अपनी निगरानी में जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव को संपन्न करवाएं। नाराज गुट का कहना है कि सोची समझी साजिश के तहत चुनाव को रद्द करा दिया गया। इसके बाद अपने चहेते लोगों को जिलाध्यक्ष मनोनीत करा दिया जाएगा।

जदयू के जिलाध्यक्ष का कहा ये

वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष का कहना है कि माहौल बिगड़ गया। चुनाव के पर्यवेक्षक मंजीत सिंह और अन्य पदाधिकारियों को निशाना बनाते हुए हो हल्ला मचाया जाने लगा। ज्यादा प्रत्याशी होने के चलते चुनाव को रद्द करते हुए राज्यस्तरीय चुनाव कमेटी को निर्णय करने के लिए भेज दिया गया। वहां से जो निर्णय आएगा वो सर्वमान्य होगा।

Tags:    

Similar News