IPS Kamya Mishra: कौन हैं धाकड़ IPS काम्या मिश्रा? जिनको सौंपी गई है सहनी हत्याकांड की जांच

IPS Kamya Mishra: आईपीएस काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा राज्य की रहने वाली हैं। वह हमेशा से पढ़ाई में तेज रही हैं। 12वीं में उन्होंने शानदार 98.6 अंक हासिल करते हुए टॉपर बनीं थीं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-16 08:16 GMT

IPS Kamya Mishra (Pic: Social Media)

IPS Kamya Mishra: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड की जांच धाकड़ आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा को सौंपी गई है। काम्या मिश्रा इस समय दरभंगा ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक हैं। दरभंगा में तैनाती से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय में डीएसपी के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने कई अहम केसों को हल किया था। अपराधियों के खिलाफ उनके सख्त रूख के कारण उन्हे लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है।

कौन हैं काम्या मिश्रा? (Who is IPS Kamyaa Misra)

जानकारी के मुताबिक काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा राज्य की रहने वाली हैं। वह हमेशा से पढ़ाई में तेज रही हैं। 12वीं कक्षा में उन्होंने शानदार 98.6 अंक हासिल करते हुए रीजनल टॉपर बनीं थीं। काम्या ने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। उन्होंने यहां के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने ग्रेजुएशन के समय से ही तय कर लिया था कि उन्हें यूपीएससी में जाना है। इसलिए उन्होंने तब से ही परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी।


पहले ही प्रयास में बन गईं थी IPS

वैसे तो यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है, जिसे क्लियर करने में कई अटेम्प्ट्स लग जाते हैं। लेकिन काम्या ने यहां भी अपने हुनर का परचम लहराते हुए पहली ही बार में परीक्षा निकाल ली। उन्होंने साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 172वीं रैंक हासिल की थी और इंडियन पुलिस सर्विस में उनका चयन हुआ था।


काम्या मिश्रा के पति भी हैं IPS अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तब उनकी उम्र महज 22 वर्ष थी। शुरूआत में उन्हें हिमाचल कैडर अलॉट किया गया था। बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया था। बता दें कि काम्या के पति भी आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने साल 2021 में बिहार कैडर के आईपीएस अवधेश सरोज के साथ विवाह किया था। दोनों उदयपुर में विवाह के बंधन में बंधे थे। अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। 




 


 

Tags:    

Similar News