Bihar News: कुख्यात नक्सली विजय आर्य के ठिकानों पर NIA की रेड, परिजनों से पूछताछ

Bihar News: विजय आर्या माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर है। उसे 6 माह पहले IB की विशेष टीम ने रोहतास के गिरफ्तार किया था।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-02 07:02 GMT

नक्सली विजय आर्या के ठिकानों पर NIA की रेड (photo: social media )

Bihar News: कुख्यात नक्सली विजय आर्या के ठिकानों पर NIA की टीम रेड कर रही है। शुक्रवार सुबह पटना, गया और औरंगाबाद के ठिकनों पर NIA की तीन टीम पहुंची और घर को खंगाल रही है। विजय आर्या की बेटी शोभा के घर समेत औरंगाबाद जिले में दो जगहों पर NIA की टीम छापेमारी कर रही है। अहले सुबह ही दोनों जगहों ( उपहारा थाना क्षेत्र के महेश परासी गांव में शोभा देवी के घर और रफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव निवासी अनिल यादव के घर ) पर NIA की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू की। इधर, अनिल यादव पर नक्सलियों को सूचना देने का आरोप है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा विजय आर्या के बेटे के पटना स्थित एजी कॉलोनी वाले आवास और गया के कोच थाना अंतर्गत करवा गांव में भी टीम पहुंची है। टीम परिवार के सदस्यों पूछताछ भी कर रही है।

बता दें कि विजय आर्या माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर है। उसे 6 माह पहले IB की विशेष टीम ने रोहतास के गिरफ्तार किया था। उस अलग-अलग राज्य में 14 केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं उसके ऊपर 30 लाख का इनाम भी है। फिलहाल विजय आर्या बेउर जेल में बंद है। NIA की टीम ने सर्च वारंट के लिए कोर्ट में अपील की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार सुबह NIA की टीम रेड करने पहुंची। वहीं चंदौल गांव निवासी अनिल यादव को हाल ही में पुलिस गिरफ्तार की है। फिलहाल वह जेल में बंद है। उसके घर से कोई दस्तावेज भी बरामद हुई। इधर, विजय आर्य कोंच प्रखंड के गुरारू थाना क्षेत्र के करमा गांव में स्थित है। हालांकि उनके घर पर कोई नहीं था। घर पर ताला लटका हुआ था। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे पहुंची एनआई की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। किसी भी बाहरी शख्स के अंदर प्रवेश पर रोक है।

Tags:    

Similar News