Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी जदयू, नीतीश कुमार ने दिए संकेत

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारते जोड़ो यात्रा में पार्टी जुड़ने के संकेत दिए थे। जदयू के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल आज यानी 3 जनवरी को राज्य में प्रवेश करने के बाद यात्रा में भाग लेंगे।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-03 12:24 GMT

Bharat Jodo Yatra (Social Media)

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जदयू शामिल नहीं होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके संकेत दिए हैं। हालांकि इससे पूर्व कांग्रेस की भारते जोड़ो यात्रा में पार्टी जुड़ने के संकेत दिए थे। जदयू के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल आज यानी 3 जनवरी को राज्य में प्रवेश करने के बाद यात्रा में भाग लेंगे। पार्टी के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा, पार्टी के प्रमुख नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना समर्थन व्यक्त किया है।

हालांकि, नीतीश कुमार यात्रा में शामिल नहीं होंगे। त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के संभावित रैली के रूप में पेश किया जा रहा है, वह 5 जनवरी से बिहार में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल होंगे नीतीश

केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस विचार के पीछे अपना समर्थन व्यक्त किया है। लेकिन नीतीश कुमार यात्रा में नहीं जुड़गे। मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के संभावित चेहरे के रूप में पेश कर रही है।

कांग्रेस ने भेजा था निमंत्रण पत्र

जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार 5 जनवरी से बिहार में अपनी यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश को एकजुट करने के अपने उद्देश्य में यह प्रोग्राम सफल होगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी मंगलवार को यूपी में प्रवेश की। यह यात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर दोपहर में गाजियाबाद में प्रवेश की।

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान दो दिन में तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिम के कुछ जिलों से गुजरेगी।

Tags:    

Similar News