सुशील मोदी ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर लगाए आरोप

Bihar: राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर कई आरोप लगाए।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-21 10:53 GMT

सुशील मोदी ने महागठबंधन पर साधा निशाना

Bihar: राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (Former Deputy Chief Minister Sushil Modi) ने एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार सरकार (Bihar Government) के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Agriculture Minister Sudhakar Singh) को पर कई आरोप लगाए। सुशील मोदी ने कहा कि राजद विधायक सुधाकर सिंह की दो राइस मिल है। उनपर सरकारी चावल गबन करने का आरोप लगा। इस आरोप में वे लंबे समय तक जेल में भी रहे।

60 लाख जमा करने के बाद जमानत मिली थी: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने आगे कहा कि 60 लाख जमा करने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। सुधाकर सिंह पर 5 करोड़ का बकाया राज्य सरकार का है। उन्होंने सवाल पूछा कि कृषि मंत्री बताएं कि उन्हें इस गबन के लिए जेल में रहना पड़ा था या नहीं?

सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर साधा निशाना

सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD supremo Lalu Prasad) पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दोनों बेटे को मंत्री बनवा लिया और प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बेटे को मंत्री बनवा दिया। चौकने वाली बात तो यह है कि राज्य सरकार में ऐसा व्यक्ति मंत्री बना हुआ है जिस पर सरकार का बकाया है। इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। अभी भी उन पर यह राशि बकाया है।

नीतीश कुमार से किया आग्रह 

राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से आग्रह किया कि ऐसे व्यक्ति को जल्द से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। ऐसे लोगों को लगता है कि मेरे पिता बोहोत बड़े लोग है तो क्यों जमा करना पैसा। उन्होंने कहा कि अब तो महागठबंधन की ओर से भी इस मामले में आवाजें उठने लगी है। हाल में ही बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास (Bihar Congress in-charge Bhakt Charan Das) ने भी यह कहा था कि कार्तिकेय सिंह के मामले पर जेडीयू और आरजेडी को विचार करना चाहिए।

Tags:    

Similar News