Bihar: केन्दीय मंत्री नित्यानंद राय बोले, बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, जनता दोनों सीट पर देगी जवाब

Bihar News Today: केन्दीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार पर जमकर हमला बोला। नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-23 14:58 GMT

 केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

Bihar News Today: बिहार में उप चुनाव का प्रचार जोर शोर से चल रहा है। गोपालगंज और मोकामा में विधानसभा सीटों पर भाजपा राजद अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत कर रही है। दोनों दल के स्टार प्रचारक बारी बारी से दोनों विधानसभा क्षेत्र पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी रविवार दोपहर गोपालगंज पहुंचे।

नित्यानंद राय ने राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार पर बोला हमला

नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार पर जमकर हमला बोला। नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। लोक सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। बालू का अवैध खनन हो या फिर शराब की अवैध तस्करी सब बेरोकटोक और खुलेआम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में गुंडाराज आज भी दिखता है यहां का विकास अवरुद्ध हो गया है।

शराबबंदी पर अब तक लगाम नहीं लग पाई है सरकार: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार शराबबंदी पर अब तक लगाम नहीं लग पाई है, बहू बेटियों मां बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार होते हैं। यहां तक की खुलेआम हत्या कर दी जाती है और इस सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिला है। उन्होंने कहा की जनता इस बार राजद को करारा जवाब देगी। और हर हाल में भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा करेंगी क्योंकि उनकी छवि साफ है और जनता इससे वाकिफ है। जनता को महागठबंधन के प्रत्याशियों का इतिहास भूगोल सब पता है उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जनता जानती है कि झारखंड से लेकर बिहार तक वह किसके साथ हैं।

नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार की तारीफ

नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में केंद्र सरकार ने क्या नहीं दिया। आज लोग जिस सड़क का दावा कर रहे हैं। वह भाजपा सरकार की ही देन है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं लोगों को मुफ्त इलाज भी दिया जा रहा है। अब समय आ गया है बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार को सिरे से खारिज करें ताकि लोगों को रोजगार रुक सके और उनका विकास हो सके।

Tags:    

Similar News