Aaj Ka Mausam: इन इलाकों में बारिश होगी झमाझम, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज का मौसम कैसा होगा, इसे लेकर जानकारी दी है। आज कहां-कहां बारिश होने के आसार हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-05-30 01:25 GMT

बारिश (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) चक्रवाती तूफान यास के आने के बाद से सुहाना हो गया है। कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं, तो कई इलाकों में बारिश लगातार जारी है। बारिश की जानकारी (Barish Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज का मौसम सुहाना बना रहेगा। फिलहाल जो लोग ये जानना चाहते हैं कि उनके शहर में बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi), ये मौसम की खबर (Mausam Ki Khabar) उनके लिए है। 

हाल ही में देश में दो चक्रवाती तूफानों का कहर बरपा। ताउते (Tauktae) के बाद तूफान यास (Cyclone Yaas) ने बंगाल की खाड़ी से होते हुए जब से भारत में दस्तक दी है, तब से उड़ीसा, बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड में बारिश जारी है। हालांकि तूफान यास तटों से टकराने के बाद कमजोर हो गया है लेकिन इसका असर अभी भी दिख रहा है। 

मौसम का हाल (Mausam Kaisa Hai Aaj Ka)

शनिवार को यूपी बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। कई इलाकों में तो जलभराव हो गया। रास्ते बंद हो गए। उड़ाने रद्द कर दी गई और ट्रेनें भी रोक दी गईं। इसी कड़ी में 30 मई का मौसम (Weather Forecast 30 May) को लेकर भी मौसम विभाग ने जानकारी दी है।


राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद से गर्मी बढ़ गई है। यहां जल्द ही बारिश होने का पुर्वानुमान है। जानकारी के मुताबिक, आए दिन कहीं न कहीं बारिश होने के आसार हैं। अगले चार-पांच दिन मौसम कैसा रहेगा (Agale 5 Din Mausam Kaisa Rahega) , इसे लेकर IMD ने जानकारी दी है। 

बारिश कहां हो रही (Barish Kahan Kahan Hogi)

मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों और आस पास के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें नारनौल, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) विराटनगर, कोटपुतली, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, अलवर (राजस्थान) और इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से सामान्य बारिश होने के आसार हैं। 

इसके अलावा 30, 31 मई, 1 और दो जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया (Barish Ka Alert) गया है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rain fall) की संभावना है। 

Tags:    

Similar News