Aaj Ka Mausam: अगले 2 घंटों में बारिश का अलर्ट, सहारनपुर में आंधी-पानी के आसार

Aaj Ka Mausam: यूपी में मानसून कमजोर हो गया है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के बताया कि अगले एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update:2021-06-24 08:09 IST

सड़क पर जाते वाहन (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून 2021 (Monsoon 2021) भले ही दो हफ्ते पहले दस्तक दे चुका है, लेकिन फिलहाल मानसून अब कमजोर पड़ गया है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत राजस्थान के कुछ इलाकों में मानसून अभी तक आया ही नहीं। ऐसे में लोग मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और अन्य जगहों पर एक हफ्ते में मानसून आ सकता है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंचने की संभावना है। वैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग पूरे देश में मानसूनी बारिश हो रही है। वहीं अगले पांच दिन तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और नॉर्थ वेस्‍ट इंडिया के आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्व एमपी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार (Barish Ke Asar) है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

यूपी के मौसम पर निदेशक जेपी गुप्ता ने दी जानकारी

यूपी में मानसून कमजोर हो गया है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के बताया कि अगले एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश जरूर हो सकती है। उन्होने बताया कि इस सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी पड़ेगी। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक दो स्थानों पर ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। 

बारिश न होने और गर्मी बढ़ने से परेशान लखनऊ निवासी अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने Newstrack.Com को बताया कि वह बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारिश न होने से गर्मी बढ़ गई है। उन्होने बताया कि बुधवार को लखनऊ में कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन उससे मौसम सुहाना नहीं हुआ, बल्कि उमस और बढ़ गई।

बता दें कि मौसम का जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान रुड़की (उत्तराखंड), यूपी के सहारनपुर, कासगंज, देवबंद, नजीबाबाद, बिजनौर (यूपी) और आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asaar) जताए हैं। 

 आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)

राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Ka Mausam) 

पूर्वांचल के कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert)
छत्तीसगढ़ का मौसम (Chhatisgarh Weather) 

आज बारिश होगी

मध्य प्रदेश का मौसम (MP Waether)अगले 3 तीन बारिश के आसार

बिहार का मौसम (Bihar ka Mausam) 

तेज बारिश हो सकती है

असम-मेघालय सिक्किम (Assam-Meghalaya Weather) (Sikkim Rainfall)

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)
झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam)आज और कल बारिश होगी 

यहां कब होगी बारिश (Kab Hogi Barish) 


-दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले एक हफ्ते तक तेज बारिश हो सकती है।

-कल असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

-अगले 2 दिन छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है।

-नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने के आसार है।

-अगले पांच दिनों तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्‍तीसगढ़ और बिहार के अधिकांश हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

-अगले सात दिनों में दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आ सकता है।

-यूपी में 17 जिलों में येलो अलर्ट और 28 जिलों में आरेंज अलर्ट

Tags:    

Similar News