Aaj Ka Mausam: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam: यूपी में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। जिसके बाद कई जिलों में बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं बिहार समेत कई जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-06-25 01:37 GMT

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के तमाम राज्यों में मानसून 2021 (Monsoon 2021) की दस्तक हो चुकी है। जिसके बाद राज्यों में हल्की से भारी बारिश दर्द की जा रही है। हालांकि यूपी में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। मौसम का जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो यूपी के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते तक बारिश के आसार (Barish Ke Asar) नहीं हैं। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार भले ही उत्तर प्रदेश में मानसून 2021 भले ही समय से पहले दाखिल हुआ हो, लेकिन यह ज्यादा समय तक सक्रिय नहीं रह सका। उधर दूसरी ओर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत राजस्थान में लोग मानसून के इंतजार में है। लेकिन आईएमडी ने कहा है कि इस हफ्ते इन राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। 

एक हफ्ते में मानसून दे सकता है दस्तक

विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और अन्य जगहों पर एक हफ्ते में मानसून आ सकता है। दिल्ली में जून के अंत तक भी मॉनसून आने की संभावना नहीं है। बता दें कि आमतौर पर दिल्ली में 27 जून तक मानसून की दस्तक हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसी कोई संभावना नहीं है। हालांकि दिल्ली में कल यानी गुरुवार को मौसम ने करवट ली, जिसके बाद कई इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली।

राजधानी में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। IMD के मुताबिक, शुक्रवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। वहीं, 27 जून को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 

(फोटो- न्यूजट्रैक)

इन राज्यों में बारिश के आसार (Barish Ke Asar)

इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भी मानसून की दस्तक के बाद झमाझम बारिश हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि 28 जून तक इसी तरह बिहार में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्‍तर भारत में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार है।

आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)

राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)

आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)
उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh ka Mausam)
कई जिलों में भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) 

बिहार का मौसम (Bihar ka Mausam)

आज होगी बारिश (Bihar Rainfall)

मध्य प्रदेश का मौसम (MP Waether) 

पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना

झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam) 

अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ का मौसम (Chhatisgarh Weather)

अगले 4 दिनों तक होगी बारिश

असम-मेघालय सिक्किम (Assam-Meghalaya Weather) (Sikkim Rainfall)

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)
दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

यहां कब होगी बारिश (Kab Hogi Barish)

-दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले एक हफ्ते तक तेज बारिश हो सकती है।

-आज असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

-अगले पांच दिनों तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्‍तीसगढ़ और बिहार के अधिकांश हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

-अगले सात दिनों में दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आ सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News