Aaj Ka Mausam: अगले दो घंटों में तेज आंधी -बारिश के आसार, जानिए आपके शहर का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में भी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने मौसम के लिहाज से अलग अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-15 01:38 GMT

बारिश के बाद जलभराव Photo Newstrack 

और पढ़ें :  17 June 2021 Ka Rashifal : वृष, मिथुन व तुला को मिलेगा व्यवसाय में लाभ, जानिए बाकी का कैसा रहेगा आज का राशिफल


Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून देश के लगभग आधे क्षेत्रों में दस्तक दे चुका है। यूपी -मुंबई में कई दिनों से बारिश हो रही है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। देश के कई इलाकों में तेज आंधी बारिश हो रही है। 

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से होता हुआ मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड से उत्तर भारत (North India) पहुंच रहा है। भारी बारिश से कई इलाके त्रस्त हैं। मुबंई में तो बारिश के कहर से जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। 

बारिश कहां होगी (Barish Kahan Hogi)

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में भी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने मौसम के लिहाज से अलग अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

आज बारिश होगी कि नहीं (Aaj Barish Hogi Ki Nahi)

कई इलाकों में आज भी जोरदार बारिश होगी। बिहार- झारखंड में में जमकर बरसात हो रही है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार (Aaj Barish Ke Asar) हैं।  हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)
राज्य आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)
तमिलनाडुआज बारिश होगी, 16 जून तक आंधी बारिश के आसार
दिल्ली गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान
हरियाणा अगले दो घंटों में बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna)
उत्तर प्रदेशकई जिलों में आज गिरेगा झमाझम पानी
बिहार बिहार में आज भारी बारिश हो सकती है।

(16 जून) कल मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, 16 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 16 जून तक बारिश होने की संभावना है।

कब होगी बारिश (kab Hogi Barish)

28 जून कर देशभर में मानसून पहुंच जाएगा। बता दें कि मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों, पूरे छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और  उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है। साथ ही उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के भी कई इलाकों में मानसूनी मौसम बना हुआ है। इन इलाकों में तेज बारिश औ हवाएं चल रही है। 


15 जून को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। वहीं अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा संभाग के जिलों में 15-16 जून को आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। उदयपुर व कोटा में 17 जून तक बारिश का अनुमान है।

Tags:    

Similar News