Aaj Ka Mausam: अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी, एक क्लिक में जानें यहांं

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज का मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि आज देश के किन राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Written By :  Shreya
Newstrack :  Network
Update: 2021-09-04 01:29 GMT

(फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता कम हो चुकी है और मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कुछ हिस्सों में अब भी जमकर बरसात हो रही है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को ही ले लीजिए। यहां पर रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। न केवल राजधानी बल्कि यूपी के कई जिलो में झमाझम बरसात हो रही है। ये तो है यूपी का आज का मौसम, लेकिन इसके अलावा और किन राज्यों में आज बारिश होगा और आज का मौसम कैसा रहेगा इस बारे में मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने जानकारी दी है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार यानी 4 सितंबर 2021 को यूपी, दिल्ली, हरियाणा में आज मौसम सुहाना रहेगा और इन राज्यों में गरज के साथ मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश के आसार हैं। IMD के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा ओडिशा, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, बंगाल और लक्ष्यद्वीप में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।  

मौसम का हाल

यूपी आज का मौसम- मौसम विभाग का कहना है कि आज यूपी के कई हिस्सों में मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश दर्ज की जा सकती है। बुलंदशहर, बागपत, बड़ौत, छपरौला, हापुड़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, एटा के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 

दिल्ली में आज का मौसम- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD की मानें तो शनिवार को दिल्ली और आसपास के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश लोगों को ठंड का एहसास करा सकती है।  

हरियाणा में बारिश आज- स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक और भिवानी समेत कुछ जिलों के कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 

राजस्थान का मौसम आज का कैसा है- बात करें कि राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा तो राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कल भी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। 

बारिश के चलते सड़क पर भरा पानी (फोटो- न्यूजट्रैक)

कल का मौसम कैसा रहेगा 

वहीं अब बात करते हैं कि कल का मौसम कैसा रहेगा यानी 5 सितंबर 2021 को बारिश होगी या मौसम शुष्क बना रहने वाला है। IMD के अनुसार, कल देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में तो 7 सितंबर तक बारिश का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड में भी 7 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News